Home राष्ट्रीय दिल्ली की सीमाओं पर बढ़ने लगा ट्रैक्टर का जमावड़ा….

दिल्ली की सीमाओं पर बढ़ने लगा ट्रैक्टर का जमावड़ा….

37
0
SHARE

दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च की अनुमति मिलने के बाद राजधानी की सीमाओं पर जमावड़ा बढ़ने लगा है। ट्रैक्टर मार्च के लिए किसान अपने अपने ट्रैक्टर लेकर पहुंच रहे हैं। सबसे अधिक संख्या में टीकरी में ट्रैक्टर हैं। आज यूपी बार्डर और सिंघु बार्डर पर भी ट्रैक्टर बढ़ने की संभावना है।

ट्रैक्टर मार्च को लेकर किसान संगठनों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। किसान संगठन प्रयास में जुटे हैं कि 26 जनवरी को बड़ी संख्या में ट्रैक्टर मार्च निकाला जाए। आस-पास के किसानों के साथ दूर दराज के किसान भी ट्रैक्टर मार्च के लिए पहुंच रहे हैं। यूपी गेट पर एक हजार से अधिक ट्रैक्टर मार्च के लिए तैयार हैं। टीकरी में सात हजार से ज्यादा और सिंघु बार्डर पर करीब पांच हजार ट्रैक्टर मार्च के लिए पहुंच गए हैं। दिल्ली पुलिस ने भी ट्रैक्टरों की संख्या के हिसाब से अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

सिंघू बॉर्डर-ट्रैक्टर समेत टोलियों में सिंघू बॉर्डर पहुंच रहे किसान
सिंघू बॉर्डर पर रविवार को नजारा किसी मेले से कम नहीं था। यहां हरियाणा की तरफ से बड़ी संख्या में लोग अपने ट्रैक्टर पर टोलियों में पहुंच रहे थे। किसानों को प्रदर्शन करते 60 दिन हो चुकें हैं। प्रदर्शनस्थल पर कोंडली जाने वाले रास्ते पर सड़क पर दोनों तरफ बड़ी संख्या में ट्रैक्टर खड़े दिखे। लोग अपने ट्रैक्टरों पर हरे झंडे लगा रहे थे। रविवार को सिंघू बॉर्डर पर पूर्व के मुकाबले भीड़ थोड़ी अधिक थी। किसान 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड़ को सफल बनाने के लिए पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश से यहां पहुंच रहे हैं।

किसान संसद में शामिल होने आए थे सांसद
लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू पर रविवार को सिंघु बॉर्डर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। वह यहां चल रही किसान संसद में हिस्सा लेने पहुंचे थे। लेकिन कुछ लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और उनके पीछे दौड़े। सासंद का आरोप है कि कुछ लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया। उन्हें अपमानित किया गया। उनका आरोप है कि साजिश के तहत उन्हें मारने का प्रयास किया गया। लेकिन वह हमेशा सही का साथ देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here