Home फिल्म जगत SRK ने किसानों को बताया था असली हीरो, सोशल मीडिया पर लोगों...

SRK ने किसानों को बताया था असली हीरो, सोशल मीडिया पर लोगों ने पूछा-अब चुप क्यों हो?….

28
0
SHARE

किसान आंदोलन के बीच सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें शाहरुख किसानों को असली हीरो कहते दिखाई दे रहे हैं। इस पर लोग शाहरुख पर सवाल उठा रहे हैं कि वे किसान आंदोलन पर चुप क्यों हैं। वे कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में अब क्यों कुछ नहीं बोल रहे हैं। कई लोग शाहरुख के इस वीडियो को हाल ही का बता कर भी शेयर कर रहे हैं।

शाहरुख का वायरल वीडियो
इस पुराने वीडियो में शाहरुख खान किसानों को संबोधित करते हुए कहते हैं, “हमारे जो किसान भाई और बहन लोग हैं, जो आप लोग हैं महाराष्ट्र में वो असली हीरो हैं। आप बहुत मेहनत करते हैं। मैं दिल्ली और मुंबई का हूं तो मुझे शायद गांव के बारे में इतना ज्ञान भी नहीं है। लेकिन मैं समझ पाता हूं कि आप लोग बहुत मेहनत करते हैं। कड़ी धूप में बीज डालते हैं, उसके बाद सिंचाई, उपजाई और कटाई होती है।”

वीडियो में शाहरुख आगे कहते हैं, “यह सब होनो के बावजूद भी कभी-कभी भगवान, अल्लाह और नेचर हमारा साथ नहीं देती और बारिश, पानी की प्रॉबलम हो जाती है। आप हिरो इसलिए हैं कि जिस चीज पर आप निर्भर हैं। जिस पर आपकी रोजी-रोटी चलती है। जिस चीज की वजह से हम लोग पल पाते हैं। वो जिस चीज पर आप निर्भर हैं कभी-कभी वो भी आपको नहीं मिली, तो आज आपने साबित कर दिया की उसको भी यानी पानी को भी आप खुद उपजा लेंगे तो असली हिरो आप लोग हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here