Home Bhopal Special कल घना कोहरा रहेगा; रात का पारा 9 डिग्री सेल्सियस तक आ...

कल घना कोहरा रहेगा; रात का पारा 9 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है, दो दिन बाद राहत मिलेगी…

21
0
SHARE

उत्तर पूर्व में बने चक्रवात के कारण भोपाल में ठंड एक बार फिर लौट आई है। इसके चलते रात का पारा 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अगले चौबीस घंटों में इसमें और गिरावट होगी। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे 9 डिग्री तक आ सकता है। अगले दो दिन भोपाल में इसी तरह मौसम में ठंड बनी रहेगी। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि उत्तर पूर्व में चक्रवात और प्रदेश कई इलाकों में बारिश का असर राजधानी के मौसम पर पड़ रहा है। अगले चौबीस घंटों में कई इलाको में घना कोहरा भी रह सकता है।

8 फरवरी के बाद राहत रहेगी

साहा ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल की पछुवा पवनों के बीच एक ट्रफ के रूप में उत्तर में स्थित है। अन्य चक्रवातीय गतिविधियां उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर सक्रिय है। साथ ही अन्य चक्रवातीय गतिविधियां दक्षिणी असम के ऊपर तथा श्रीलंका तट से विषुवतीय हिंद महासागर क्षेत्रों तक पूर्वी हवाओं के बीच एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसी कारण 8 फरवरी से अगले कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के ऊपरी हिमालयीय क्षेत्रों को प्रभावित करने की संभावना है। इसी कारण भोपाल में तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि अभी इसी तरह कम ज्यादा होता रहेगा।

कल घना कोहरा रहा

भोपाल में रात के तापमान में गिरावट के साथ ही सुबह घना कोहरा रहा। इससे दृश्यता 50 मीटर तक रह गई। रात का तापमान करीब ढाई डिग्री गिरकर 11.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से करीब 1 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग ने रविवार को भी घना कोहरा होने की संभावना जताई है। रात का पारा 9 डिग्री तक आने की संभावना जताई है।

तीन दिन बाद तापमान में गिरावट

राजधानी में बीते तीन दिन से लगातार गर्मी बढ़ रही थी। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया था, वहीं रात का पारा भी 14 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा चला गया था। करीब तीन दिन बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 3 फरवरी को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here