Home राष्ट्रीय फरीदाबाद की गलियों में फैली गंदगी, शादी से पहले लड़की ने CM...

फरीदाबाद की गलियों में फैली गंदगी, शादी से पहले लड़की ने CM खट्टर को ट्वीट कर पूछा- कैसे आएगी मेरी बारात?….

5
0
SHARE

शादी हर इंसान के जीवन का सबसे यादगार पल होता है। इस दिन को और शानदार बनाने के लिए वर और वधु पक्ष के लोग कोई कोर कसर छोड़ते हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन की लापरवाही के चलते कुछ लोगों के लिए कभी-कभी यह पल निराशाजनक बन जाता है।

ऐसा ही एक वाकया हरियाणा के फरीदाबाद में सामने आया है। यहां पर्वतिया कॉलोनी में रहने वाली एक लड़की कामिनी की शादी 16 फरवरी 2021 को होने जा रही है, लेकिन उसकी गली में भरे नाली के गंदे पानी ने उसकी खुशियां फीकी कर दी हैं। इससे निराश होकर कामिनी ने मंगलवार को एक के बाद एक कई ट्वीट कर सरकार से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की अपील की है। हालांकि, सरकार या जिला प्रशासन की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई है।

कामिनी ने अपने शादी कार्ड और गली में फैली गंदगी वाले फोटो के साथ इन ट्वीट्स में मुख्यमंत्री कार्यालय, गृहमंत्री अनिल विज और फरीदाबाद के उपायुक्त यशपाल यादव को टैग करते हुए लिखा, ”16 फरवरी की मेरी शादी है और कैसे आएंगे मेहमान और कैसे आएगी बारात? नगर निगम फरीदाबाद के चक्कर काट-काट कर हम थक चुके हैं। गली नंबर-76, पर्वतिया कॉलोनी, नियर बाल कल्याण स्कूल, वार्ड नंबर 5, एनआईटी फरीदाबाद-121005”

कामिनी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि गली में फैली कीचड़ में एक बाइक गिरी पड़ी है और आसपास खड़े लोग उसे निकालने की कोशिश कर रह हैं।

युवती का आरोप है कि गली में फैली गंदगी को लेकर उनका परिवार नगर निगम के चक्कर काट-काटकर थक गया है, लेकिन अब तक अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है।

बता दें कि, पर्वतिया कॉलोनी में इस जलभराव को लेकर यहां कि महिलाओं ने बीते दिनों फरीदाबाद नगर निगम के सामने प्रदर्शन किया था। महिलाओं ने तब इस गंदगी के चलते इलाके में बीमारियां फैलने की आशंका भी जाहिर की थी।

https://twitter.com/Kamini39747179/status/1359164589041213451?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1359164589041213451%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fncr%2Fstory-water-logging-and-dirt-spread-in-faridabad-streets-before-marriage-woman-asked-to-cm-manohar-lal-khattar-how-my-baraat-will-come-3845691.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here