Home Una Special रीतिका व निखिल को सर्वश्रेष्ठ कैडेट का खिताब….

रीतिका व निखिल को सर्वश्रेष्ठ कैडेट का खिताब….

61
0
SHARE

इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी बाथू में हिमाचल प्रदेश छठी स्वतंत्र कंपनी एनसीसी ऊना की ओर से आयोजित पांच दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। कमान अधिकारी कर्नल वानखेड़े ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे कैडेट्स को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। लड़कियों के वर्ग में सर्वश्रेष्ठ कैडेट का खिताब रीतिका धीमान स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना, लड़कों के वर्ग में निखिल ठाकुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय दौलतपुर चौक, द्वितीय स्थान लड़कियों के वर्ग का अमीशा शर्मा व लड़कों के वर्ग में अंकुश अग्निहोत्री ने हासिल किया।

लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निखिल ठाकुर, द्वितीय स्थान वैभव पुंडीर, तृतीय स्थान अलका ठाकुर, चौथा स्थान रीतिका धीमान व पांचवां अलीशा परमार ने हासिल किया। ड्रिल में लड़कियों के वर्ग प्रथम स्थान रीतिका धीमान, द्वितीय स्थान अंजलि गोंड, तृतीय स्थान अंकिता ठाकुर व चौथा स्थान अंजना देवी ने हासिल किया। लड़कों के वर्ग में प्रथम स्थान विशाल, द्वितीय स्थान आकर्षित द्वारा हासिल किया गया।

फायरिग स्पर्धा में लड़कियों के वर्ग में प्रथम स्थान निधि ठाकुर, द्वितीय स्थान अमीषा शर्मा, लड़कों में प्रथम स्थान आकर्षित शर्मा व द्वितीय स्थान साहिल ने प्राप्त किया। शिविर के अंतिम दिन कैडेट्स द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य रूप से पंजाबी भंगड़ा, हिमाचली नाटी, राजस्थानी नृत्य, एकल गान आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कैडेट्स ने विशेष रुचि दिखाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंडस यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर कर्नल एस रमन रहे। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी कैप्टन अश्वनी शर्मा, चीफ एनसीसी अधिकारी जरनैल सिंह राणा, सेकेंड ऑफिसर हरीश शर्मा, थर्ड ऑफिसर प्रियंका जसवाल, सूबेदार यादवेंद्र सिंह, पीआइ स्टाफ, कार्यालय अधीक्षक विपिन शर्मा व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here