Home पर्यटन वेकेशन को यादगार बनाने के लिए केरल के इन हिल स्टेशन पर...

वेकेशन को यादगार बनाने के लिए केरल के इन हिल स्टेशन पर जरूर जाएं….

287
0
SHARE

केरल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। हर साल यहां बड़ी संख्या में पर्यटक घुमने आते हैं। हनीमून हो या बेबीमून सभी मौके पर पर्यटक केरल आते हैं। यहां घूमने के लिए कई दर्शनीय स्थल हैं। प्रकृति से प्यार करने वालों के लिए केरल बेस्ट जगह है। यहां खूबसूरत नज़ारों के साथ बीच का मज़ा भी लिया जा सकता है। आप चाहें तो अपने परिवार के साथ वेकेशन एन्जॉय कर सकते हैं। साथ ही कई हिल स्टेशन हैं। जहां जाकर आप अपने वेकेशन को यादगार बना सकते हैं। अगर आप भी आने वाले समय में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं और अपने वेकेशन को यादगार बनाना चाहते हैं, तो आप केरल के इन हिल स्टेशन पर जा सकते हैं। आइए जानते हैं-

केरल के इडुक्‍की जिले में स्थित यह सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक है। यह समुद्र तल से 16 सौ मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस ऊंचाई पर चाय की खेती की जाती है। इसके लिए आप मुन्नार में चाय बगान की भी सैर कर सकते हैं।

मालमपुझा

केरल के पलक्कड़ जिले में मालमपुझा स्थित है। यह एक परिवारिक डेस्टिनेशन है। यहां आप अपनी फैमिली के साथ घुमने के लिए आ सकते हैं। मालमपुझा में पार्क, बगीचे और चाय बागान देख सकते हैं। यह एक परफेक्ट

वागमन

इसकी गिनती केरल के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन में होती है। यहां ऊंची पहाड़ियां, वाटरफॉल और नारियल के पेड़ देखने को मिल जाएंगे। हिल स्टेशन पर आनंद उठाने के वागमन परफेक्ट डेस्टिनेशन है। जब भी मौका मिले, तो आप वामगन घुमने जरूर जाएं।

पोनमुडी

यह एक स्थानीय शब्द है जिसका हिंदी में शाब्दिक अर्थ होता है खूबसूरत चोटी। पोनमुडी तिरुवनंतपुरम जिले में स्थित है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 11 सौ मीटर है। यह तिरुअनंतपुरम से 60 किलोमीटर दूर है। आप यहां ट्रैकिंग और हाइकिंग का मजा उठा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here