Home शख़्सियत माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित

27
0
SHARE

माधुरी दीक्षित  हिन्दी फ़िल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। माधुरी दीक्षित 1987 से 2003 के समय की प्रमुख नायिकाओं में से एक हैं। उनका जन्म शंकर तथा स्नेहलता के परिवार में हुआ था। वे एक प्रशिक्षित कत्थक नृत्यांगना भी हैं। माधुरी दीक्षित ने सन् 1984 में फ़िल्म ‘अबोध’ से अपने फ़िल्मी जीवन की शुरुआत की।

जीवन परिचय
15 मई, 1967 मुंबई में मराठी परिवार में माधुरी दीक्षित का जन्म हुआ। पिता शंकर दीक्षित और माता स्नेहलता दीक्षित की लाडली माधुरी को बचपन से डॉक्टर बनने की चाह थी और शायद यह भी एक वज़ह रही कि माधुरी ने अपना जीवन साथी श्रीराम नेने को चुना जो कि पेशे से एक चिकित्सक हैं। माधुरी दीक्षित ने भारतीय हिन्दी फ़िल्मों में एक ऐसा मुकाम तय किया है जिसे आज की अभिनेत्रियाँ अपने लिए आदर्श मानती हैं।

शिक्षा
डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल से पढ़ने के बाद माधुरी दीक्षित ने मुंबई यूनिवर्सिटी से स्नातक की शिक्षा पूरी की। बचपन से ही उन्हें नृत्य में रुचि थी जिसके लिए माधुरी ने आठ वर्ष से ही प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया। 80 और 90 के दशक में इन्होंने स्वयं को हिन्दी सिनेमा मे एक प्रमुख अभिनेत्री तथा सुप्रसिद्ध नृत्यांगना के रूप में अपने आपको स्थापित किया। उनके नृत्य और स्वाभाविक अभिनय का जादू ऐसा चला कि ये पूरे देश की धड़कन बन गयीं।

फ़िल्मी सफ़र
माधुरी दीक्षित ने सन् 1984 में फ़िल्म ‘अबोध’ से अपने फ़िल्मी जीवन की शुरुआत की। अभिनेत्री के रूप में उनकी पहली फ़िल्म ‘तेज़ाब’ थी। ‘तेज़ाब’ फ़िल्म से ही उन्हें अपनी पहली सफलता मिली और वे बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्रियों में गिनी जाने लगीं। माधुरी दीक्षित ने दयावान, राम लखन, दिल, साजन, बेटा, खलनायक, हम आपके हैं कौन आदि सफल फ़िल्मों में भी अभिनय किया है।

पुरस्कार
सन 2008 में उन्हें भारत सरकार के चतुर्थ सर्वोच्च नागारिक सम्मान पद्मश्री से सम्मनित किया गया। माधुरी दीक्षित को सन 2001 में नेशनल सिटीजन्स पुरस्कार की उपाधि से सम्मानित किया गया था।[1]

 

माधुरी दीक्षित को दिये गये पुरस्कार
सन पुरस्कार नाम फ़िल्म नाम
1990 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फ़िल्मफेयर एवार्ड्स दिल
1992 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फ़िल्मफेयर एवार्ड्स बेटा
1994 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री हम आपके हैं कौन
1997 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री दिल तो पागल है
2002 सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री देवदास
1995 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री स्टार स्क्रीन एवार्ड्स हम आपके हैं कौन
1996 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री स्टार स्क्रीन एवार्ड्स राजा
1998 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री स्टार स्क्रीन एवार्ड्स मृत्युदंड
2003 सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री स्टार स्क्रीन एवार्ड्स देवदास
1998 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री जी सिने एवार्ड्स दिल तो पागल है
2002 सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री जी सिने एवार्ड्स लज्जा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here