Home राष्ट्रीय इतिहास दोहरा रहा है… इंदिरा-राहुल गांधी की तस्वीर शेयर कर कांग्रेस ने...

इतिहास दोहरा रहा है… इंदिरा-राहुल गांधी की तस्वीर शेयर कर कांग्रेस ने यूं बोला हमला…

54
0
SHARE

एक तरफ कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी कार्यालय में पूछताछ का सिलसिला 26 जुलाई को भी जारी है। मंगलवार को ईडी के अधिकारियों ने सोनिया गांधी से दूसरे दिन पूछताछ की। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी सड़क पर नजर आई। सोनिया गांधी के समर्थन में राहुल गांधी ने सड़क पर मार्च निकाला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उन्हें प्रदर्शन करने से रोक रही है। कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इंदिरा गांधी और राहुल गांधी की ये दो तस्वीरें शेयर की है। साथ ही लिखा है- इतिहास दोहरा रहा है।

नेशनल हेराल्ड में कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने सोनिया गांधी को तलब किया है और उनसे पूछताछ जारी है। उधर, दूसरी ओर सोनिया गांधी से ईडी अधिकारियों की पूछताछ का विरोध करने के लिए कांग्रेस पार्टी के नेताओं से लेकर कार्यकर्ता सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी भी प्रदर्शन करने पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। 

हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाया। राहुल ने आरोप लगाया कि उन्हें संसद के अंदर चर्चा करने की भी अनुमति नहीं दी जा रही है और विरोध के दौरान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। हिरासत में लिए जाने से पहले राहुल ने आरोप लगाया, ”मोदी जी राजा हैं और भारत में पुलिस राज है।”

कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और राहुल गांधी की फोटो कोलाज में शेयर की है। साथ ही कैप्शन में लिखा है- ”जंजीर बढ़ा कर साध मुझे। हाँ, हाँ दुर्योधन! बाँध मुझे। बाँधने मुझे तो आया है,जंजीर बड़ी क्या लाया है? इतिहास दोहरा रहा है…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here