Home मध्य प्रदेश भिंड : चेम्बर से निकलते ही स्टेशन मास्टर को मारी गोली, गंभीर….

भिंड : चेम्बर से निकलते ही स्टेशन मास्टर को मारी गोली, गंभीर….

26
0
SHARE
जानकारी के मुताबिक आज सुबह भिंड रेल्वे स्टेशन मास्टर एमपी शर्मा टॉयलेट से वापस अपने चेम्बर में पहुंच रहे थे। थोड़ी देर पहले ही स्टेशन पर इटावा से पैसेंजर ट्रेन आकर रुकी थी। हाथ धोने के बाद जैसे ही एमपी शर्मा चेम्बर की तरफ बढ़े तभी एक अज्ञात युवक ने एमपी शर्मा को गोली मार दी।
गोली मारने वाले शख्स ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गया। गोली चलते ही स्टेशन पर भगदड़ मच गई। घायल स्टेशन मास्टर को तुरंत जिला हॉस्पिटल लाया गया। गोली पेट और सीने के बीच लगी है। डॉक्टर्स ने एमपी शर्मा को ग्वालियर के लिए रेफर कर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here