Home Uncategorized देश के पहले वोटर श्याम शरण नेगी से, उम्र 100 के पार...

देश के पहले वोटर श्याम शरण नेगी से, उम्र 100 के पार पर जज्बा बरकरार….

33
0
SHARE
श्याम शरण नेगी सौ साल के हो चुके हैं। इस समय उनका स्वास्थ्य कुछ ढीला है, फिर भी वे नौ नवंबर को मतदान करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनके परिजन बताते हैं कि यदि बाबा की सेहत दुरुस्त रही तो वे खूब उत्साह से वोट देने जाएंगे। जिला प्रशासन भी उनके लिए रेड कारपेट बिछाएगा।

श्याम शरण निर्वाचन आयोग के ब्रांड एंबेस्डर भी हैं। वे अभी तक विभिन्न चुनावों में कुल 28 दफा वोट डाल चुके हैं। जून 1917 को जन्में श्याम शरण नेगी को देश के पहले वोटर बनने का गौरव हासिल है। सेहत ठीक होने के दौरान कुछ दिन पूर्व श्याम शरण नेगी ने देश के मतदाताओं से अपने संदेश में कहा कि सोच-समझ कर वोट करना चाहिए।नेगी का कहना है कि अब सभी पढ़े-लिखे हैं और वोट की कीमत जानते हैं। नक्शा सभी के पास है। यानी कैसी सरकार चुननी है, ये सभी जानते हैं। नेगी ने कहा कि अपने मत का प्रयोग विवेक से करना चाहिए।

आजाद भारत में आम चुनाव 1952 में हुए थे। देश के पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू चाहते थे कि देश के जनजातीय जिला भी मतदान में हिस्सा ले। चूंकि जनजातीय जिले बर्फ से ढक जाते हैं, लिहाजा वहां देश के अन्य हिस्सों से पहले वोटिंग करवाना तय किया गया।सबसे पहले मतदान का गौरव हिमाचल के किन्नौर जनजातीय इलाके को मिला। श्याम शरण नेगी प्रीजाइडिंग ऑफिसर बनाए गए। 25 अक्टूबर 1951 को मतदान तय हुआ। कड़ाके की सर्दी थी और मतदान के लिए पहले कोई उपलब्ध नहीं था। ऐसे में श्याम शरण ने खुद ही पहला वोट डाला। उसके बाद वे पूरे इलाके में कम से कम 20 दिन तक घूमे।उन्होंने टीन के कनस्तर को मत पेटी बनाया और लोगों को समझा-समझाकर मतदान करवाया। इस तरह श्याम शरण न केवल देश के पहले मतदाता हैं, बल्कि उनके नाम पहले मतदान के लिए प्रेरित करने का गौरव भी दर्ज है। यदि इस दफा भी वे सेहत के लिहाज से बेहतर महसूस करेंगे तो हिमाचल विधानसभा के लिए ये उनका तेरहवीं बार वोट डालने का रिकॉर्ड होगा।

आपको बता दें कि इस समय नेगी जी की तबीयत ठीक नहीं है। जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि वे नेगी जी को मतदान केंद्र तक लाने की पूरी व्यवस्था करेंगे और रेड कारपेट बिछाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here