Home Una Special उत्तर भारत के प्राचीन धार्मिक स्थल महादेव मंदिर में श्रीमद भागवत….

उत्तर भारत के प्राचीन धार्मिक स्थल महादेव मंदिर में श्रीमद भागवत….

33
0
SHARE

ऊना : उत्तर भारत के प्राचीन धार्मिक स्थल महादेव मंदिर में श्रीमद भागवत के दौरान कथा व्यास श्यामानंद महाराज जी ने श्रद्धालुओं को प्रवचनों से निहाल किया। उन्होंने हरे कृष्णा की धुन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्यामानंद महाराज ने कहा कि भागवत का सिमरन करने से व्यक्ति के अंदर नई ऊर्जा पैदा होती है और मन को शांति मिलती है। मनुष्य को कठोर तप व यज्ञ करने से इतनी शांति नही मिलती, जितनी शांति हरे कृष्णा का नाम सिमरन करने से मिलती है। उन्होंने कहा कि आज का मनुष्य सुख के पीछे ही भाग रहा है। लेकिन दुनिया में बहुत ही कम लोग है, जिनको यह मालूम है कि असली सुख परमात्मा के चरणों में मिलता है। उन्होंने कहा कि संत के चरणो में बैठने से जो आंनद मिलता है, वह कही भी प्राप्त नही होता। सुख की प्राप्ति निष्ठा, अर्पण, समर्पण व सतगुरू की वाणी को मानने से होती है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को सदैव धर्म व मर्यादा की सभा व सीमा में ही रहना चाहिए। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रभु का सिमरन करने तथा अच्छे कार्य करने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here