Home Bhopal Special राजधानी में मौसम ने फिर बदली करवट, तापमान में गिरावट….

राजधानी में मौसम ने फिर बदली करवट, तापमान में गिरावट….

18
0
SHARE
सोमवार की सुबह ठंड का जोर तो कम रहा, मगर आसमान पर छाए बादलों और बीच-बीच में खिलने वाली धूप से मौसम राहत भरा है। इसके अलावा धीमी गति से चलने वाली हवाएं जरूर ठंड का अहसास करा जाती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान में गिरावट आई है, जिससे दिन में भी ठंड का असर बढ़ने के आसार हैं। आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है। राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 16 डिग्री, ग्वालियर का 13 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 27.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 26.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here