Home हिमाचल प्रदेश पाइप के सहारे 20 फीट की दीवार फांद कर 3 कैदी फरार….

पाइप के सहारे 20 फीट की दीवार फांद कर 3 कैदी फरार….

35
0
SHARE

शिमला. कंडा की मॉडर्न जेल से मंगलवार रात तीन कैदी फरार हो गए। रेप और हत्या केस में अंडरट्रायल इन कैदियों ने पहले सलाखों को ब्लेड (आयरन कटर) से काटा और फिर पाइप के सहारे करीब 20 फीट की दीवार फांदकर भाग गए। जेल प्रशासन को कैदियों के भागने की सूचना बुधवार तड़के चार बजे मिली। तीनों की तलाश में छापामारी शुरू कर दी गई है। तीनों नेपाली मूल के हैं इसलिए उनके नेपाल भागने की आशंका के मद्देनजर पड़ोसी राज्यों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया है और उनके फोटो जारी कर दिए हैं। लापरवाही के आरोप में दो वार्डर सस्पेंड कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here