Home धर्म/ज्योतिष गायत्री मंत्र का नियमित जप आपको दिलाएगा सभी परेशानियों से मुक्ति….

गायत्री मंत्र का नियमित जप आपको दिलाएगा सभी परेशानियों से मुक्ति….

25
0
SHARE

शास्त्रों में मंत्र जप का एक अलग महत्व है। कहा जाता है कि इससे मन को शांति मिलती है और जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर होती है। इन्हीं में एक मंत्र है गायत्री मंत्र। गायत्री मंत्र के नियमित जाप करने से आपकी हर इच्छा पूरी होती है। शास्त्रों के अनुसार गायत्री मंत्र को वेदों का सर्वश्रेष्ठ मंत्र बताया गया है। इसके जप के लिए तीन समय बताए गए हैं। गायत्री मंत्र का जप का पहला समय है सुबह, सूर्योदय से थोड़ी देर पहले मंत्र जप शुरू किया जाना चाहिए। जप सूर्योदय के बाद तक करना चाहिए। मंत्र का दूसरा समय है दोपहर का। इसका तीसरा समय है शाम को सूर्यास्त के कुछ देर पहले जप करना शुरू करें और सूर्यास्त के कुछ देर तक जप करते रहे।

क्यों किया जाता है 108 बार जप

गायत्री मन्त्र का जप 108 बार किया जाता है।  क्योंकि 9 ग्रह और 12 नक्षत्र हैं जब 9 ग्रह इन 12 नक्षत्रों के चारों ओर घूमते हैं, तो 108 प्रकार के प्रभाव डालते हैं| यदि इन प्रभावों में कुछ भी नकारात्मक होता है, तो वह इन मंत्रों की सकारात्मक ऊर्जा से सुधर जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here