Home राष्ट्रीय जम्मू एवं कश्मीर में शीतलहर, कारगिल सबसे ठंडा…..

जम्मू एवं कश्मीर में शीतलहर, कारगिल सबसे ठंडा…..

10
0
SHARE
मौसम विज्ञान विभाग ने जम्मू एवं कश्मीर में रविवार तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, गुलमर्ग शून्य से 10 डिग्री कम तापमान के साथ घाटी में सबसे ठंडा रहा जबकि शून्य से 10.2 डिग्री कम तापमान के साथ कारगिल लद्दाख क्षेत्र में सबसे ठंडा रहा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.1 डिग्री नीचे और जम्मू में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।बता दें कि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.1 डिग्री नीचे और लेह में शून्य से 5.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। जम्मू क्षेत्र में कटरा का तापमान 6.0 डिग्री, बटोटे में 0.6 डिग्री, बनिहाल में शून्य से 1.8 डिग्री नीचे, भदरवाह में शून्य से 0.6 डिग्री नीचे और उधमपुर में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here