Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल EXIT POLL: कांग्रेस मलेगी हाथ, पहाड़ में खिलेगा कमल……

हिमाचल EXIT POLL: कांग्रेस मलेगी हाथ, पहाड़ में खिलेगा कमल……

5
0
SHARE
इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के पोल में बीजेपी को 47-55 और कांग्रेस को 13-20 सीटें और अन्य को दो सीटें मिल रही हैं। इंडिया टुडे एक्सिस के पोल में भीजपा को 50 फीसदी और कांग्रेस को 41 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। एक्सिस इंडिया कांगड़ जिले में भाजपा को 21 और कांग्रेस को 4 सीटें दे रहा है।टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबिक हिमाचल में भाजपा को 51 और कांग्रेस को 16 सीटें मिलेंगी। इसके अलावा अन्य दलों को एक सीट मिल सकती है। इसी तरह एनडीटीवी इंडिया ने भाजपा को 49 और कांग्रेस को 18 सीटें बताई हैं। एनडीटीवी ने भी अन्य को ही सीट दी है। वहीं, न्यूज-18 इंडिया ने भी सूबे में भाजपा को 45 से 55 सीटें दी हैं।
न्यूज एक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक हिमाचल में भाजपा को 42 से 50 सीटें जबकि कांग्रेस को 18 से 24 सीटें मिलेंगी। अन्य के खाते 0-2 सीटें जाने की उम्मीद जताई है। वहीं न्यूज 24 के एग्जिट पोल में भी बीजेपी को ही आगे बताया है। चैनल के पोल के मुताबिक बीजेपी को 55 सीटें, कांग्रेस को 13 और अन्य को 0-3 सीटें मिल रही हैं।

न्यूज 24 ने बीजेपी और कांग्रेस की सीटों में 7 का अंतर भी दिखा रहा है यानी या तो किसी दल को 7 सीटें ज्यादा भी मिल सकती हैं या फिर घट भी सकती हैं। 2012 के विस चुनावों में हिमाचल की 68 सीटों में से कांग्रेस ने 36 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी जबकि भाजपा को 26 सीटें हासिल हुई थीं। 6 सीटों पर निर्दलीय जीते थे।

हिमाचल प्रदेश की 68 विस सीटों के लिए 337 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। इसमें 138 पुरुष जबकि महिला प्रत्याशी सिर्फ 19 हैं। इस बार मौजूदा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल के बीच सीधा मुकाबला है। प्रेम कुमार धूमल ने बिलासपुर में हुई मंथन बैठक में दावा किया कि पार्टी 50 से अधिक सीटें जीतेगी।
ये रहे चैनलों के एग्जिट पोल

  • इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के पोल में बीजेपी को 47-55 और कांग्रेस को 13-20 सीटें
  • रिपब्‍लिक सी वोटर के एक्‍जिट पोल में बीजेपी को 41 और कांग्रेस को 25 सीटें
  • टाइम्‍स नाव-VMR के एक्‍जिट पोल में बीजेपी को 51 और कांग्रेस को 16 सीटें
  • सहारा समय के एक्‍जिट पोल में बीजेपी को 42-52 और  कांग्रेस को 18- 24 सीटें
  • न्‍यूज 24-चाणक्‍य के एक्‍जिट पोल में बीजेपी को 55 (+,-7) और कांग्रेस को 13 (+,-7) सीटें
  • एबीपी न्‍यूज के एक्‍जिट पोल में  बीजेपी को 35-41 और कांग्रेस को 26-32 सीटें
  • न्‍यूज नेशन के एक्‍जिट पोल में बीजेपी को 43-47 और कांग्रेस को 19-23 सीटें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here