Home समाचार हिमाचल RESULT: 10 सीटों पर भाजपा, 5 पर कांग्रेस, 3 पर निर्दलियों...

हिमाचल RESULT: 10 सीटों पर भाजपा, 5 पर कांग्रेस, 3 पर निर्दलियों की जीत….

5
0
SHARE
  • मंडी के जोगिंद्रनगर विस सीट से आजाद उम्मीदवार प्रकाश राणा ने भाजपा के दिग्गज नेता गुलाब सिंह ठाकुर को हराया।
  • कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा में शामिल हुए अनिल शर्मा ने कांग्रेस की चंपा ठाकुर को हराकर मंडी सदर सीट पर कब्जा किया।
  • भरमौर सीट से भाजपा प्रत्याशी जीया लाल ने कांग्रेस के दिग्गज नेता ठाकुर सिंह भरमौरी को हराया।
  • जुब्बल कोटखाई विस सीट से नरेंद्र बारगटा जीते।
  • रोहड़ू सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मोहन लाल बराकटा जीते।
  • दून विस सीट से भाजपा प्रत्याशी परमजीत सिंह जीते।
  • लाहौल स्पीति विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. रामलाल मारकंडा ने जीत दर्ज की है।
  • सिरमौर के शिलाई विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हर्षवर्धन चौहान जीते।
  • श्री रेणुका जी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विनय कुमार ने जीत दर्ज की है।
  • पावंटा साहिब विधानसभा सीट से सुखराम जीते। सुखराम के खिलाफ कांग्रेस ने किरनेश जंग को टिकट दिया था।
  • शिमला शहरी से भाजपा प्रत्याशी सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस उम्मीदवार हरभजन सिंह को हराया।
  • ठियोग विस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी दीपक राठौड़ को हराकर सीपीआईएम के प्रत्याशी राकेश सिंघा जीते।
  • कुल्लू के आनी सीट से भाजपा प्रत्याशी किशोरीलाल जीते।
  • देहरा से आजाद उम्मीदवार होशियार सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी विप्लव ठाकुर को हराकर जीत दर्ज की।
  • शिमला के कसुम्पटी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध सिंह ने भाजपा की ज्योति सिंह को हराकर जीत दर्ज की।
  • कांगड़ा से जयसिंहपुर विस सीट से रविंद्र कुमार व बल्ह से इंद्रजीत सिंह जीते।

इस क्रम में प्रत्याशियों को मिली बढ़त

  • पालमपुर से कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल आगे।
  • ठियोग से कांग्रेस के दीपक भारद्वाज ने फिर बनाई बढ़त।
  • प्रेम कुमार धूमल ने एक बार फिर वापसी करते हुए बढ़त बनाई।
  • ठियोग से कांग्रेस के दीपक भारद्वाज ने सीपीआईएम प्रत्याशी राकेश सिंघा को पीछे करते हुए बढ़त बना ली है।
  • लाहौल स्पीति में भाजपा ने बनाई बढ़त।
  • सुजानपुर से भाजपा प्रत्याशी व पार्टी का सीएम फेस प्रेम कुमार धूमल ने पहले आगे चल रहे थे लेकिन अब उन्हें प्रतुद्वंदियों ने पीछे कर दिया है। धूमल लगभग दो हजार वोटों से पीछे।
  • डल्हौजी से कांग्रेस प्रत्याशी आशा कुमारी आगे।
  • वोटों की रेस में पहले पीछे चल रहे कांग्रेस के जीएस बाली ने बनाई बढ़त।
  • हिमाचल के सीएम व अर्की से कांग्रेस उम्मीदवार वीरभद्र सिंह ने बनाई बढ़त।
  • शिमला ग्रामीण से पहली बार चुनाव में उतरे वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह आगे।
  • ठियोग से सीपीआईएम प्रत्याशी राकेश सिंघा पीछे।
  • शिमला शहरी विधानसभा सीट से भाजपा के सुरेश भारद्वाज आगे हैं।
  • भरमौर से कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सिंह भरमौरी व द्रंग से कौल सिंह ठाकुर उम्मीद के उलट पीछे चल रहे हैं।
  • थोड़ी रफ्तार पकड़ते हुए कांग्रेस ने 21 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है जबकि 38 सीटों पर भाजपा ने भारी बढ़त बनाई हुई है। इसके अलावा 4 सीटों पर आजाद उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
  • आनी से भाजपा प्रत्याशी किशोरीलाल 1500 वोटों से आगे।
  • धर्मशाला से कांग्रेस उम्मीदवार सुधीर शर्मा पीछे चल रहे थे लेकिन उन्हें अचानक बढ़त मिली है।
  • मंडी में कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा में शामिल हुए अनिल शर्मा पीछे।
  • सोलन से कांग्रेस प्रत्याशी धनीराम शांडिल ने बनाई बढ़त।
  • शाहपुर से विजय सिंह मनकोटिया आगे चल रहे हैं।
  • ऊना से भाजपा प्रत्याशी व वर्तमान हिमाचल भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष पीछे।
  • सोलन में जनरेटर बंद होने की वजह से मतगणना में थोड़ी देर के लिए थम गई।

हिमाचल का वोटर हर बार सत्ता में फेरबदल पसंद करता है, यही कारण है कि पिछले 32 साल में हिमाचल में कोई भी दल सत्ता रिपीट नहीं कर पाया है।

68 विधानसभा सीटों वाले हिमाचल में 50 लाख वोटर्स
हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटें हैं। 70 लाख से अधिक आबादी वाले इस पहाड़ी राज्य में इस बार रिकार्ड तोड़ 74.61 फीसदी मतदान हुआ। 50 लाख से अधिक मतदाताओं ने 9 नवंबर को नई सरकार का भाग्य ईवीएम में बंद किया था।

Exit Poll में भाजपा की तरफ रुझान
कई मीडिया हाउस द्वारा कराए गए एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत मिली जबकि कांग्रेस का ग्राफ काफी नीचे आया। एक तरफ भाजपा में एग्जिट पोल के परिाणामों से खुशी की लहर दौड़ पड़ी तो वहीं, कांग्रेस ने इसे सिरे से नकार दिया।

यहां होगी मतगणना 
निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में मतगणना के लिए 48 केंद्र स्थापित किये हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र राजपूत ने हिमाचल प्रदेश निर्वाचन-2017 के लिये मतगणना केन्द्रों की सूची जारी कर सम्बंधित निर्देश जारी कर दिए हैं।

ये हैं हिमाचल की हॉटसीट्स व वीआईपी कैंडिडेड्स

विधानसभा क्षेत्र           उम्मीदवार
अर्की                    वीरभद्र सिंह
सुजानपुर              प्रेम कुमार धूमल
शिमला (ग्रामीण)    विक्रमादित्य सिंह
नगरौटा             जीएस बाली
ठियोग               दिपक राठौर
ऊना                सतपाल सिंह सत्ती
भरमौर             ठाकुर सिंह भरमौरी
डल्हौजी            आशा कुमारी
धर्मशाला            सुधीर शर्मा
पालमपुर            आशीष बुटैल
कुल्लू                महेश्वर सिंह
सेराज                जय राम ठाकुर
द्रंग                कौल सिंह ठाकुर
मंडी                चंपा ठाकुर
मंडी                अनिल शर्मा
नादौन            सुखविंद्र सिंह सुक्खू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here