Home फिल्म जगत सेफली खान और करीना के बेटे का प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन, पापा के साथ...

सेफली खान और करीना के बेटे का प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन, पापा के साथ हॉर्स राइडिंग करते दिखे तैमूर….

34
0
SHARE

करीना कपूर और सैफ अली खान का बेटा तैमूर 20 दिसंबर को एक साल हो जाएगा। तैमूर पापा-मम्मी के साथ पटौदी पहुंच गए हैं। वहीं, करिश्मा कपूर भी दोनों बच्चों और मां बबिता के साथ यहां पहुंच चुकी हैं। पटौदी में तैमूर का प्री बर्थडे-सेलिब्रेशन शुरू हो गया है। सेलिब्रेशन के लिए पूरे पटौदी पैलेस को सजाया गया है। यहां पर तैमूर पापा सैफ के साथ हॉर्स राइडिंग करते नजर आए। तैमूर रेड कलर की ड्रेस में पापा के साथ घोड़े पर नजर आए। वहीं, करीना उनके साथ खड़ी हुई दिखीं। करिश्मा कपूर ने ये फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने इस फोटो पर कैप्शन दिया है,करिश्मा ने एक अन्य फोटो शेयर किया है। इस फोटो में वे करीना और सैफ के साथ दिख रही है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा है,

करिश्मा ने एक फोटो और शेयर किया, जो बीती रात पटौदी में हुई पार्टी की है। इस फोटो में अलाव भी जलता दिख रहा है। इस फोटो पर उन्होंने कैप्शन दिया, आपको बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी को 5 साल हो गए हैं। दोनों की शादी 2012 में हुई थी। फिल्म ‘ओमकारा’ (2006) के बाद सैफ और करीना की नजदीकियां फिल्म ‘टशन’ (2008) की शूटिंग के दौरान बढ़ी। पांच साल की रिलेशनशिप के बाद दोनों (2012) शादी के बंधन में बंधे। शादी में करीना ने अपनी सास शर्मिला टैगोर का ट्रेडिशनल जोड़ा पहना था। वहीं, सैफ ने व्हाइट कलर का चूड़ीदार कुर्ता-पजामा पहना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here