Home Bhopal Special MP में बढ़ रहा है उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का...

MP में बढ़ रहा है उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का असर, अब चलेगी शीतलहर..

29
0
SHARE

पिछले दिनों से ठंड से ठिठुर रहे मध्य प्रदेश में शुक्रवार से शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत से रहीं सर्द हवाओं के कारण भोपाल, उज्जैन, इंदौर संभागों में शीतलहर चल सकती है।वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एसके नायक ने बताया कि सागर, शहडोल, होशंगाबाद में भी शीतलहर चल सकती है। पचमढ़ी में रात का तापमान 2 और रायसेन में 4.5 डिग्री पर गया है। भोपाल में तापमान 0.1 डिग्री बढ़कर 8.9 डिग्री पर पहुंच गया।

-मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। राज्य में गुरुवार की सुबह खिली धूप ने मौसम सुहावना बना दिया, लेकिन बीच-बीच में चलने वाली हवाएं ठिठुरन पैदा करने वाली रहीं।  मौसम विभाग के मुताबिक, कश्मीर में हुई बर्फबारी के चलते ठंड का असर बना हुआ है। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है।

-मौसम विभाग ने जबलपुर और होशंगाबाद संभागों के कई जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 10.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 5.8 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 25.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 27 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here