Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार...

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को शिमला पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी…

6
0
SHARE

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को शिमला पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम के बाहर उस वक्त हंगामा मच गया जब एक महिला पुलिसकर्मी ने कांग्रेस विधायक को थप्पड़ मार दिया।

कांग्रेस विधायक आशा कुमारी उस बैठक में शामिल होने के लिए गई थी जो विधानसभा चुनाव में हार के बाद बुलाई गई थी। इस बैठक की समीक्षा के लिए राहुल गांधी खुद मौजूद थे। लेकिन, जब आशा कुमार को पुलिसकर्मियों ने अंदर जाने से मना कर दिया तो वह जिद कर बैठी। उसके बाद महिला पुलिसकर्मी ने आशा कुमारी के ऊपर थप्पर लगा दिया।हालांकि, इसके फौरन बाद हंगामा मच गया। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि विधायक आशा कुमार को थप्पड़ मारने के बाद किस तरह का हंगामे का पूरा  माहौल पैदा हो गया था। गौरतलब है कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की वीरभद्र सिंह सरकार को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद यहां पर पार्टी पांच साल बाद सत्ता से बेदखल हो गई है। ऐसे में पार्टी का प्रयास है कि विधानसभा चुनाव में हुआ हार पर मंथन हो और आगामी रणनीति तैयार की जाए। इसी मकसद से राहुल गांधी वहां पर शुक्रवार की सुबह पहुंचे हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here