Home हेल्थ 10 महीने के इस बच्चे को पूरी जिंदगी इंफेक्शन से बचकर रखना...

10 महीने के इस बच्चे को पूरी जिंदगी इंफेक्शन से बचकर रखना चहिये….

14
0
SHARE

10 महीने के इस बच्चे को पूरी जिंदगी इंफेक्शन से बचकर रहना होगा। इस बच्चे के लिए इंफेक्शन खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए सिर्फ डॉक्टर ही इससे मिल सकते हैं। दऱअसल अमेरिका में रहने वाले 10 महीने के सेबासटियन रोमेरो को सेवरे कंबाइंड इम्यूनो डेफिशिएंसी (SCID) है। यह एक जेनेटिक बीमारी है, जिसमें उस शख्स में इंफेक्शंस से लड़ने वाली कोशिकाएं नहीं होती हैं।

इस बच्चे को जन्म के दो सप्ताह बाद से यह बीमारी हो गई थी। इस बीमारी का सबसे बड़ा नकारात्मक पक्ष यह है कि इसमें छोटे से छोटा इंफेक्शन या सामान्य सर्दी-जुकाम जानलेवा साबित हो सकता है। लेकिन बोनमैरो ट्रांसप्लांट इस बीमारी का इलाज है जो इसी साल सेबासटियन का किया गया है जिससे उसका इम्युन सिस्टम धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

दऱअसल बच्चे के पहले के टेस्ट में पता चला था कि सेबासटियन की टी एंड बी सेल बहुत ही असमान्य तौर पर कम हो रही हैं। टी एंड बी कोशिकाएं इंफेक्शन से जल्द और दोगुनी तरीके से लड़ने में मददगार होती हैं। अमेरिका के हेल्थ और ह्यूमन सर्विस डिपार्टमेंट के अनुसार नॉर्मल टी सेल्स काउंट ब्लड में  में 500-1200 प्रति क्यूबिक मिलीमीटर होना चाहिए। लेकिन सेबासटियन में ये नहीं थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here