Home समाचार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात…..

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात…..

9
0
SHARE

पार्टी हाईकमान से मंजूरी मिलने के बाद शुक्रवार को हिमाचल सरकार के सभी 11 मंत्रियों को विभाग बांट दिए गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पांच अहम विभागों के साथ उन विभागों का कामकाज भी देखेंगे जो आवंटित नहीं किए गए हैं। उनके पास वित्त, गृह, सामान्य प्रशासन, प्लानिंग आैर कार्मिक विभाग, लोक निर्माण, राजस्व व आबकारी एवं कराधान विभाग रहेंगे।

शुक्रवार दोपहर जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने मंत्रियों के विभागों की अधिसूचना जारी कर दी। वहीं पहली बार मंत्री बने तीन नेताओं को जयराम सरकार में अहम विभाग सौंपे गए हैं। इनमें सुलह से जीतने वाले विपिन परमार, मनाली के गोविंद ठाकुर और जसवां परागपुर के विक्रम ठाकुर शामिल हैं। वििपन को हेल्थ मिनिस्ट्री, मेडिकल एजुकेशन, आयुर्वेद और साइंस एंड टेक्नोलॉजी, गोविंद को ट्रांसपोर्ट केसाथ ही फॉरेस्ट और यूथ सर्विसेज एंड खेल मंत्रालय व विक्रम को उद्योग मंत्रालय सौंपा गया है। जबकि भाजपा सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके महेंद्र सिंह को आईपीएच और बागवानी व किशन कपूर को खाद्य आपूर्ति विभाग सौंपा गया है। सीएम बनने के बाद जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को पहली बार दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम और जयराम ठाकुर के बीच किसी मुद्दे को लेकर थोड़ी देर तक चर्चा होती रही। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को वे हेलीकॉप्टर से दिल्ली पहुंचे लेकिन लो विजिबिलिटी के कारण वह दिल्ली में लैंड नहीं हो सका। उसे वापस चंडीगढ़ भेज दिया गया। कुछ देर बाद वे दोबारा हेलीकॉप्टर से ही दिल्ली रवाना हुए। वहां उन्होंने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से भी मुलाकात की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here