Home ऑटोमोबाइल रेनो लाई क्विड का लिव फॉर मोर रीलोडेड एडिशन..

रेनो लाई क्विड का लिव फॉर मोर रीलोडेड एडिशन..

9
0
SHARE

रेनो ने क्विड हैचबैक का लिव फॉर मोर रीलोडेड एडिशन लॉन्च किया है। यह तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। इसकी कीमत 2.66 लाख रूपए से शुरू होती है जो 3.88 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है।

क्विड 0.8 लीटर एससीई: 2,66,700 रूपए

क्विड 1.0 लीटर एससीई एमटी: 3,57,900 रूपए

क्विड 1.0 लीटर एससीई एएमटी: 3,87,900 रूपएस्पेशल एडिशन क्विड में कई कॉस्मेटिक बदलाव हुए हैं जो इसे रेग्यूलर मॉडल से अलग बनाते हैं। इस में सिल्वर ब्लैक और डार्क ग्रे वाले स्टीकर दिए गए हैं। आगे वाली ग्रिल पर सिल्वर फिनिशिंग दी गई है। व्हील कवर, विंग मिरर और

रूफ रेल्स को लिमे कलर में रखा गया है। सुरक्षा के लिए इस में रियर पार्किंग सेंसर जोड़ा गया है, इस फीचर का मौजूदा मॉडल में अभाव हैलिव फॉर मोर रीलोडेड एडिशन कुल पांच कलर फाइरी रेड, आईस कूल व्हाइट, मूनलाइट सिल्वर, आउटबैक ब्रोंज और प्लानेट ग्रे में उपलब्ध है। इस में मौजूदा मॉडल वाले 800 सीसी और 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प रखा गया है। कंपनी के अनुसार इसे निश्चित समय तक बुक किया जा सकता है, हालांकि बुकिंग की आखिरी तारीख के बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here