Home हिमाचल प्रदेश चंबा के चुराह से विधायक हंसराज चौहान को सर्वसम्मति से प्रदेश विधानसभा...

चंबा के चुराह से विधायक हंसराज चौहान को सर्वसम्मति से प्रदेश विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया।….

9
0
SHARE

चंबा के चुराह से विधायक हंसराज चौहान को सर्वसम्मति से प्रदेश विधानसभा का डिप्टी स्पीकर चुना गया। सदन के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हंसराज के निर्वाचन की घोषणा की। सदन के नेता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज और कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने हंसराज को डिप्टी स्पीकर के पद पर बिठाया। सदन में हंसराज के समर्थन में संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज ने प्रस्ताव पेश किया, जिसका विनोद कुमार ने समर्थन किया।

दूसरा प्रस्ताव सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह ने पेश किया, जिसका समर्थन किशोरी लाल ने किया। इसके बाद विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हंसराज को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया। सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा के डिप्टी स्पीकर पद पर सर्वसम्मति से युवा नेता को बिठाया गया है। वे एक गरीब परिवार से तालुक रखते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हंसराज ने सदन में हर मुद्दे पर गंभीरता दिखाई है। शीतकालीन विधानसभा के तीसरे दिन में एक अनोखा नजारा देखने को मिला। जब नेताओं ने एक-दूसरे नेताओं को उनके ससुराल वाले याद दिलाए। विधानसभा सत्र के तीसरे दिन जमाई राजा पर चर्चा हुई। पहले आशा कुमारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने जिला चंबा से किसी को भी कोई प्रतिनिधित्व नहीं दिया, हां चंबा के जमाई किशन कपूर जरूर मंत्री बने हैं।

किशन चंबा के जमाई राजा हैं, इसलिए वह चंबा का ध्यान रखेंगे। कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने उन पर उठाए जा रहे सवाल पर साफ कहा कि मौजूदा सरकार के नेता उनके आचरण पर संदेह न करें, क्योंकि वह मंडी के जमाई हैं और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी के ही हैं। इसलिए वह विपक्ष के नाते अपनी भूमिका को जानते हैं। हंसराज को सर्वसम्मति से डिप्टी स्पीकर चुने जाने पर मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश र्अिनहोत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सभी एक साथ सदन में विकास के मुद्दों को लेकर आएंगे और सदन की व्यवस्थाओं को बनाए रखना हम सभी का फर्ज है। इस दौरान हंसराज ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पांव छूकर आशीर्वाद लिया।

CM ने ली चुटकी, लगे ठहाके

हंसराज चौहान को विधानसभा के डिप्टी स्पीकर पद पर बिठाने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष के साथी अब अच्छा महसूस कर रहे होंगे। मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए हंसराज से कहा कि विपक्ष के पास बैठकर विपक्ष की बातों में न आ जाना। इस पर सभी हंस पड़े।

हंसराज चौहान को सर्वसम्मति से डिप्टी स्पीकर चुने जाने व सदन में हुई चर्चा को लेकर विस अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि ऐसा लगता है कि पक्ष-विपक्ष एक अच्छी शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज युवा नेता विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के पद बैठा है। होश व जोश ले जाएगा आगे डलहौजी की विधायक आशा कुमारी ने कहा कि सदन में बुजुर्गों का होश व युवाओं का जोश हमें आगे ले जाएगा। हंसराज की भूमिका सदन और सदन के बाहर हमेशा ही सकारात्मक रही है। जिला चंबा से पहले व्यक्ति हैं, जिन्हें विधानसभा के डिप्टी स्पीकर पद पर बिठाया गया है।शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में 2017 के चुनावों के बाद नई राजनीति की शुरुआत हुई है। सभी प्रदेश को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश को विकास की ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सभी का लक्ष्य भी एक है। कभी न कभी तो हमें नई शुरुआत करनी होती है। हम चाहते हैं कि सदन में हर मुद्दे पर चर्चा हो और सदन की कार्यवाही को आगे बढ़ाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here