Home Una Special उप तहसील जोल की ग्राम पंचायत खरयालता और डीहर के कई गांवों...

उप तहसील जोल की ग्राम पंचायत खरयालता और डीहर के कई गांवों में पेयजल संकट….

21
0
SHARE

पेयजल सप्लाई ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के बड़ोआ, भलखु, सरनोटी, खैरियां, लालशाह, बही, रौणखर, खड़ोह, डीहर, राजपुरा, चंबोआ, चड़ोली और तलमेहड़ामें काफी दिनों से पानी की समस्या चल रही है। इससे आम लोगों का जीवन बदहाल हो गया है। कई लोग प्राकृतिक जल स्रोतों पर निर्भर हो गए हैं। आईपीएच विभाग को समस्या के बारे में कई बार बताया गया लेकिन कोई हल नहीं हो पाया। ग्रामीणों में आईपीएच विभाग के प्रति गहरा रोष है। क्षेत्र के लालशाह निवासी अमर चंद ने बताया कि पूर्व सरकार ने कुछ गांवों में जो हैंडपंप लगाए हैं, उसमें भी मटमैला पानी आ रहा है।

स्थानीय लोगों में सुखदेव, मंगत राम, प्रकाश चंद, अशोक शर्मा, पवन कुमार, विनोद शर्मा, शिवम कुमार, विजय रायजादा, ओपी शर्मा, शंकर दास, नवीन कुमार, सुरेंद्र शर्मा, डॉ. मदन लाल शर्मा, ओंकार शास्त्री, चरण दास, विजय शर्मा, डॉ. धर्म सिंह, सुनील कुमार, सतीश कुमार, बुद्धि सिंह, गुलशन शर्मा ने कहा कि पानी की सप्लाई न होने से उन्हें रोज दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पानी के लिए उन्हें दूरदराज क्षेत्रों में भटकना पड़ रहा है। पानी की समस्या के जल्द हल के लिए प्रशासन और कैबिनेट मंत्री कुटलैहड़ वीरेंद्र कंवर और चिंतपूर्णी हलके के विधायक बलवीर चौधरी से गुहार लगाई है। आईपीएच बंगाणा के एसडीओ एनके शर्मा का कहना है कि ककराना के पास मुख्य पाइपलाइन के टूटने और बिजली कट लगने से लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अब पानी की सप्लाई सुचारु रूप से शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here