Home Una Special चिंतपूर्णी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने रविवार को रामलीला मैदान में समीक्षा बैठक….

चिंतपूर्णी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने रविवार को रामलीला मैदान में समीक्षा बैठक….

8
0
SHARE

चिंतपूर्णी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने रविवार को रामलीला मैदान में समीक्षा बैठक की। इसमें विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याक्षी रहे कुलदीप कुमार की हार के कारणों की समीक्षा की गई। अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ¨चतपूर्णी के अध्यक्ष अधिवक्ता विकास कश्यप ने की। बैठक में करीब 150 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में पांच कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया कि इन्होंने चुनाव के दौरान भितरघात किया जिस कारण कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। इनको पार्टी से बाहर करने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। पार्टी से निष्कासित किए गए लोगों में चुनाव में कांग्रेस टिकट के दावेदार रहे बलविंदर ¨सह, प्रदेश कांगेस कमेटी के सचिव राकेश चौधरी, बीडीसी सदस्य सुरेश मियां, अधिवक्ता अश्वनी अरोड़ा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोहन लाल शामिल हैं।

पूर्व विधायक कुलदीप कुमार व पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में कई वक्ताओं ने कहा कि चुनाव में अगर भितरघात न किया होता तो कांग्रेस की यहा से जीत पक्की थी।

विकास कश्यप ने कहा कि कांग्रेस का यहां से पराजित होना समझ से परे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चुनाव प्रचार में पिछड़ना भी हार का मुख्य कारण रहा है जबकि काफी हद तक भितरघात भी हार का कारण बना है। कुलदीप कुमार ने कहा कि उनके कार्यकाल में ¨चतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में अथाह विकास हुआ है। चुनाव में भाजपा के पास लड़ने के लिए कोई मुद्दा नहीं था। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि भितरघात के साथ-साथ यहां उनकी हार का ईवीएम है¨कग भी बड़ा कारण रहा है।

बैठक के बाद कश्यप ने पत्रकारों को बताया कि बैठक में चुनाव के दौरान भितरघात करने वाले पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सर्वसम्मति से कांग्रेस पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित किया गया है।बैठक में उस वक्त माहौल गरमा गया जब बीडीसी सदस्य सुरेश मियां बैठक में पहुंचे। पार्टी पदाधिकारी उनके विरोध में मुखर हो गए। इस दौरान पूर्व विधायक कुलदीप कुमार भी गुस्से में आ गए और सुरेश मियां को बैठक से बाहर जाने को कह दिया। उसके बाद कार्यकर्ताओं द्वारा समझाने पर सुरेश मियां वहां से बाहर चले गए।

कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किए गए बीडीसी सदस्य सुरेश मियां ने कहा कि कुलदीप कुमार नहीं चाहते हैं कि ¨चतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से कोई अनुसूचित जाति का कार्यकर्ता आगे बढ़े। जो इनकी दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने प्रदेश स्तर पर कांगेस संगठन के एससी विभाग के विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी की सेवा की है लेकिन पूर्व विधायक कुलदीप कुमार ने हमेशा उन्हें नीचा दिखाने का कार्य किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा क्षेत्र में ढीला चुनाव प्रचार होने के साथ-साथ यहां के प्रत्याक्षी का खुद पर अति आत्मविश्वास व अहंकार ही चुनाव में कांगेस पार्टी के लिए हार का कारण बना है।सुरेश मियां ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस को उन्हें पार्टी से निष्कासित करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि वह तथ्यों के साथ अपना पक्ष हाईकमान के सामने रखंगे। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही ¨चतपूर्णी में कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने वाले चेहरों को सबके सामने लाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here