Home Bhopal Special मंत्रालय के सामने आज से कर्मचारियों की भूख हड़ताल….

मंत्रालय के सामने आज से कर्मचारियों की भूख हड़ताल….

10
0
SHARE
भोपाल| चार कर्मचारी संघों द्वारा बुधवार से मंत्रालय के सामने प्रस्तावित भूख हड़ताल को लेकर मंत्रालय के कर्मचारियों में ही दो फाड़ हो गए हैं। मंत्रालय से जुड़े शासकीय अधिकारी-कर्मचारी संघ समेत कई संगठनों ने आंदोलनकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग कर सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) को ज्ञापन तक सौंप दिया।
मंत्रालयीन कर्मचारी संघ, तृतीय वर्ग, लिपिक वर्ग और लघु वेतन कर्मचारी संघ ने वेतन, भत्तों सहित कई मांगों को लेकर मिलकर बुधवार से शुक्रवार तक मंत्रालय के गेट नंबर एक के सामने भूख हड़ताल करने की घोषणा की है। मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक ने बताया कि तीन दिन की हड़ताल के बाद भी मांगें नहीं मानी तो प्रदेश में लिपिक चेतना रथ निकाला जाएगा। हड़ताल में कई विभागों के लिपिक शामिल होंगे। हड़ताल को लेकर जीएडी के अधिकारियों ने मंगलवार को मंत्रालय में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति तय की। यदि कर्मचारी प्रदर्शन की जिद पर अड़े तो पुलिस उन्हें खदेड़ने की तैयारी भी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here