Home अन्तर्राष्ट्रीय सिक्किम के डोकलाम में एक महीने से जारी तनाव के बीच चीन...

सिक्किम के डोकलाम में एक महीने से जारी तनाव के बीच चीन ने एक बार फिर भारत को धमकी दी है।

44
0
SHARE
बीजिंग/नई दिल्ली. सिक्किम के डोकलाम में एक महीने से जारी तनाव के बीच चीन ने एक बार फिर भारत को धमकी दी है। चीन की सेना (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी या पीएलए) के अखबार ने गुरुवार को कहा- भारत फौरन डोकलाम से अपने सैनिकों को हटाए। चीन अपने इलाके को डिफेंड कैसे करता है? इसको लेकर भारत को किसी गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए। बता दें कि सिक्किम के ट्राइजंक्शन में चीन एक सड़क बनाना चाहता है और भारत इसका विरोध कर रहा है।
दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बीच गुरुवार को पीएलए के अखबार ने एक आर्टिकल पब्लिश किया। पीएलए डेली के इस आर्टिकल को चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने जारी किया। आर्टिकल में कहा गया- चीन सरकार अपने संप्रभुता (सोवरिनिटी) को लेकर किसी तरह की छूट नहीं दे सकती। किसी भी देश को इस गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए कि हम अपनी संप्रभुता से किसी तरह का कोई समझौता कर लेंगे।
आर्टिकल में आगे कहा गया है कि 18 जून को भारत के 270 सैनिक घुसपैठ करके डोकलाम एरिया में पहुंचे थे। जुलाई के आखिर में 40 सैनिक और एक बुल्डोजर वहां मौजूद था। आर्टिकल में इसे चीन का इलाका बताया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here