Home हिमाचल प्रदेश CM जयराम ठाकुर मंत्रिमंडल की बैठक 3 फरवरी को अब धर्मशाला में...

CM जयराम ठाकुर मंत्रिमंडल की बैठक 3 फरवरी को अब धर्मशाला में करेंगे।

7
0
SHARE

इससे पहले 27 जनवरी को ये बैठक शिमला में तय हुई थी, लेकिन अब इसमें नए शेडयूल के अनुसार बदलाव हुआ है। अब 3 फरवरी को सुबह 11 बजे ये बैठक धर्मशाला मिनी सचिवालय में तय हुई है। मुख्यमंत्री 28 से कांगड़ा प्रवास पर हैं और अपने मंत्रियों को भी वहीं बुलाएंगे। इस बैठक में HRTC की TMPA भर्ती और पुलिस की कांस्टेबल भर्ती के भविष्य पर फैसला होना है।

पूर्व सरकार के फैसलों को रिव्यू करने के तहत कुछ और बड़े निर्णय इसमें हो सकते हैं। CM बुधवार सुबह शिमला से आनी गए हैं। 25 जनवरी को वह पूर्ण राज्यत्व दिवस पर आनी में होंगे। इसके बाद 26 जनवरी को शिमला में गणतंत्र परेड में मौजूद रहेंगे। कैबिनेट में चर्चा न होने के कारण HRTC की TMPA भर्ती अटकी हुई है। पूर्व सरकार ने TMPA भर्ती के लिए 1000 पद विज्ञापित किए गए थे। फिर इनकी संख्या बढ़ाकर 1300 कर दी गई।

18 हजार से अधिक युवाओं ने इसके लिए परीक्षा दी। अब सरकार बदलने के बाद हुए प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पेपर लीक के आरोप तो इस बार साबित नहीं हो पाए हैं, लेकिन कुछ परीक्षा केंद्र पहले से सेट करने की शिकायत जरूर मिली है। इसलिए संभावना है कि इस भर्ती प्रक्रिया को रद कर नई भर्ती की जाए। दूसरी ओर पुलिस की कांस्टेबल भर्ती में सरकार साक्षात्कार नहीं चाहती। जबकि पूर्व सरकार ने क्लास थ्री और फोर के पदों में इंटरव्यू खत्म करने के बावजूद पुलिस भर्ती में इंटरव्यू जारी रखने का फैसला लिया था।

कुल 1073 कांस्टेबलों की भर्ती इस प्रक्रिया के जरिए हो रही है। तर्क दिया था कि चूंकि पंजाब पुलिस रूल्स ही अभी तक लागू हैं, इसलिए इंटरव्यू करना पड़ेगा। अब यदि वर्तमान सरकार इंटरव्यू खत्म करती है तो इस बारे में अध्यादेश लाना होगा, जिसे मंजूर कर राज्यपाल को भेजना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here