Home राष्ट्रीय महाराष्ट्र के कोल्हापुर में यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई…..

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई…..

7
0
SHARE

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में पंचगंगा नदी में एक मिनी बस गिर गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हुई जबकि 3 लोग घायल है। घायल तीन लोगों को कोल्हापुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी पुल पर हुआ। कोल्हापुर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना कल रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर शिवाजी ब्रिज पर हुई। बस का चालक वाहन से संतुलन खो बैठा जिसके बाद बस नदी में जा गिरी। बस गणपतिपुले से पुणे जा रही थी। बस पर कुल 17 यात्री सवार थे।

उन्होंने बताया कि रास्ते से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और अग्निशमन दस्ते को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद तलाश और बचाव अभियान शुरू किया गया। अधिकारी ने बताया कि नदी से सात लोगों को निकाला गया था जिनमें से चार को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया जबकि तीन का इलाज चल रहा है।  उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम,  और स्थानीय लोग अन्य यात्रियों की तलाश कर रहे हैं। घटनास्थल पर वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here