Home हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री ने रखी आलमपुर और लम्बागांव उठाऊ सिंचाई जलापूर्ति के सुधार एवं...

मुख्यमंत्री ने रखी आलमपुर और लम्बागांव उठाऊ सिंचाई जलापूर्ति के सुधार एवं संवर्धन की आधारशीला रखी….

6
0
SHARE
मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने आज जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में 4.74 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली आलमपुर और लम्बागांव उठाऊ सिंचाई जलापूर्ति के सुधार एवं संवर्धन की आधारशीला रखी। उन्होंने कहा कि इस योजना के बनने से बीड़, साई, मलोड़न, लम्बागांव, दसलूॅ और पंतेहड़ छः गांवों की 208 हैक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदेश में 3500 हैक्टेयर भूमि को सिंचित करने का लक्ष्य रखा गया था। उन्होंने कहा कि थूरल सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य डीविजन के तहत जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र को सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए 365.38 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here