Home प्रादेशिक डस्ट साफ करते वक्त एयर प्रेशर से पेट में भरी हवा, कर्मचारी...

डस्ट साफ करते वक्त एयर प्रेशर से पेट में भरी हवा, कर्मचारी मौत

48
0
SHARE

भोपाल। काम खत्म होने के बाद राजश्री फैक्टरी में एयर प्रेशर से शरीर से डस्ट साफ करने के दौरान एक कर्मचारी के शरीर में हवा भर गई। गंभीर हालत में 4 दिन तक इलाज के बाद कर्मचारी की मौत हो गई। शरीर के अंदर प्रेशर से हवा जाने से पेट की आंतें फट गई थीं। पुलिस ने एयर प्रेशर करने वाले कर्मचारी पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हवा शरीर के अंदर कैसे पहुंची?

टीआई अशोका गार्डन वीरेंद्र सिंह चौहान के अनुसार मूलत: भगवंत नगर जिला हरदोई उत्तर प्रदेश निवासी कृष्णपाल (30) पिता राजेन्द्र सिंह औद्योगिक क्षेत्र स्थित राजश्री गुटखा फैक्टरी में काम करता था। वह परिवार के साथ सुभाष कॉलोनी, अशोका गार्डन में किराए के मकान में रहता था।

गत 1 अगस्त की शाम फैक्टरी में पाउच पैक करने के बाद वह अन्य कर्मचारियों के साथ पेकिंग सेक्सन के बाहर शरीर पर जमा हुई डस्ट साफ करने पहुंचा। सभी कर्मचारी एयर प्रेशर पंप से एक-दूसरे की डस्ट साफ करने लगे। कृष्णपाल भी अपने साथी कर्मचारी शिवप्रसाद से डस्ट साफ करा रहा था। इसी दौरान शिवप्रसाद ने प्रेशर पंप का पाइप कृष्णपाल के चेहरे पर किया। कुछ ही सेकंड में कृष्णपाल चक्कर खाकर नीचे गिर गया। उसका पेट फूला हुआ था। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका ऑपरेशन भी हुआ। लेकिन चार दिन के इलाज के बाद शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई।

टीआई चौहान के अनुसार कर्मचारियों के शरीर से इसी तरह डस्ट साफ करने की बात सामने आई है। इसका पता भी लगाया जा रहा है कि आखिर डस्ट साफ करने का यह तरीका क्यों अपनाया जाता था। इसके साथ ही इस दौरान सुरक्षा के क्या इंतजाम थे। कहीं इसमें लापरवाही बरती तो नहीं गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here