Home राष्ट्रीय त्रिपुरा में PM मोदी बोले- देश का भाग्य तब बदलेगा जब त्रिपुरा...

त्रिपुरा में PM मोदी बोले- देश का भाग्य तब बदलेगा जब त्रिपुरा का भाग्य बदलेगा…

31
0
SHARE

 पीएम मोदी आज त्रिपुरा के दौरे पर हैं. त्रिपुरा में 60 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए 18 फरवरी को चुनाव होने हैं. उन्होंने सोनामुरा में एक रैली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश का भाग्य तब बदलेगा जब त्रिपुरा का भाग्य बदलेगा. उन्होंने कहा कि हम त्रिपुरा के लिए तीन T पर फोकस कर रहे हैं- ट्रेड (व्यापार), टूरिज्म (पर्यटन) और ट्रेनिंग फॉर यूथ (युवाओं के लिए प्रशिक्षण).उन्होंने कहा कि त्रिपुरा ने गलत माणिक पहन लिया है, जब तक आप ये गलत माणिक नहीं उतारोगे… तब तक त्रिपुरा का भाग्य नहीं बदलेगा. उन्होंने कहा कि रोजवैली जैसे घोटालों के चलते त्रिपुरा का गरीब बरबाद हो गया है. जिन लोगों ने त्रिपुरा के गरीब लोगों को लूटा है, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों ने ही हमें सिखाया है कि चलो पल्टी (बदलाव लाओ). बता दें कि भाजपा और आईपीएफटी ने इस चुनाव के लिए गठबंधन किया है. भाजपा 51 और आईपीएफटी नौ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. वहीं त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा और इंडीजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन एक ‘अपवित्र गठबंधन’ है जो इस पूर्वोत्तर राज्य में वाम मोर्चा से सत्ता हड़पने की साजिश कर रहा है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here