Home स्पोर्ट्स पत्‍नी साक्षी की पसंद की जगह पर क्रिकेटर धोनी बनाएंगे फॉर्म हाउस…

पत्‍नी साक्षी की पसंद की जगह पर क्रिकेटर धोनी बनाएंगे फॉर्म हाउस…

9
0
SHARE

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी देहरादून में फार्म हाउस बनाने जा रहे हैं। इसके लिए सहस्रधारा रोड पर काला गांव में जमीन भी पसंद कर ली गई है। धोनी की पत्नी साक्षी खुद काला गांव पहुंचकर जमीन का जायजा ले चुकी हैं और जमीन की पैमाइश भी करवा ली गई है।

महेंद्र सिंह धोनी इस समय साउथ अफ्रीका दौरे पर हैं। उनकी पत्नी साक्षी अपने मायके देहरादून आई हुई हैं। कुछ दिन पहले साक्षी अपने मां-पिता के साथ सहस्रधारा रोड पर काला गांव में इस जमीन को देखने गई। पता चला है कि यह जमीन साक्षी की मां के नाम पर है। काला गांव स्थित इस नौ बीघा जमीन की झाड़ियां कटवा दी गई और शनिवार को जमीन की पैमाइश भी कर ली गई।

सूत्रों की मानें तो पैमाइश करने गई प्राइवेट टीम के सामने साक्षी ने इस योजना का खुलासा किया। हालांकि टीम में शामिल सदस्य इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। मालूम हो कि धौनी का दून से पुराना नाता है। उन्होंने शादी के लिए दून को ही चुना था। साक्षी से शादी के बाद तो वह जीवा के ननिहाल छुट्टियां बिताने आ चुके हैं और आगे इसी तरह छुट्टियों के लिए फार्म हाउस बनाने की तैयारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here