Home Bhopal Special भोपाल में बारिश और ओलावृष्टि के चलते मंगलवार की सुबह कोहरे के...

भोपाल में बारिश और ओलावृष्टि के चलते मंगलवार की सुबह कोहरे के साथ हुई।….

8
0
SHARE

भोपाल।:  दो दिन पहले हुई बारिश और ओलावृष्टि के चलते मंगलवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। भोपाल में महाशिवरात्रि की सुबह घने कोहरे में डूबी रही। तापमान में भी गिरावट जारी रही। हालांकि 10 बजे तक धूप खिलने के बाद से कोहरा छंटने लगा था। राजा भोज एयरपोर्ट पर सुबह से घने कोहरे और जीरो विजिबिलिटी की वजह से फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा है जेट एयरवेज के स्टेशन मैनेजर मलय जैन ने बताया कि एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण हमें दो फ्लाइट डायवर्ट करनी पड़ी हैं। इसमें दिल्ली और मुंबई की उड़ान को इंदौर डायवर्ट किया गया है। जबकि एयर इंडिया की फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट करना पड़ा है।

मौसम विभाग के अनुसार, आगे भी दो दिन मौसम के ऐसे ही रहने की संभावना है। मौसम बदलने से ठंड बढ़ेगी। मंगलवार को फिर से भोपाल, सागर और छिंदवाड़ा इलाकों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। रविवार को दिन और बाद में रात को हुई बारिश और ओलावृष्टि से भोपाल और आसपास के अंचल में किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। सीहोर और होशंगाबाद में फसलों के सर्वे भी शुरू हो गए हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम में गिरावट रही।

मौसम दूसरे दिन भी बारिश जैसा रहा। हल्की बूंदा-बांदी होती रहीं लेकिन तेज बारिश नहीं हुई है। इससे फसलों को राहत मिली है। हालांकि इस बारिश से पानी की कम पूरी हो गई है। बदले मौसम से तापमान गिरा है। दिन का तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रात का तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले समय में ठंड बढ़ने के आसार बताए जा रहे हैं। इधर, कृषि उप संचालक जितेंद्र सिंह ने बताया इस पानी से फसल को फायदा हो रहा है। चने की फसल को हल्का नुकसान हो सकता है।

भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की लैंडिंग में परेशानी हुई। मौसम खराब होने और कोहरा होने की वजह से फ्लाइट्स आसमान में चक्कर लगाती रहीं। असल में, राजा भोज एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी जीरो रहने के कारण फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया। जानकारी के अनुसार, भोपाल एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण फ्लाइट लैंड उड़ाने डायवर्ट कर दी गईं। जेट एयरवेज की दिल्ली और मुंबई की उड़ान को इंदौर डायवर्ट करना पड़ा। जबकि एयर इंडिया की फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here