Home धर्म/ज्योतिष इन राशियों के लिए परेशानी लेकर आया है आज का सूर्य ग्रहण..

इन राशियों के लिए परेशानी लेकर आया है आज का सूर्य ग्रहण..

6
0
SHARE
भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण 12 बजकर 25 मिनट से शुरू होगा लेकिन भारत में यह नहीं दिखाई देगा। जब भी कोई ग्रहण पड़ता है तो शास्त्रों के अनुसार इसे भगवान पर दुख पड़ने वाला समय माना जाता है। वहीं कुछ राशियों के लिए यह फायदेमंद तो कुछ के लिए नकारात्मक भी साबित होता है। साल 2018 के पहले सूर्य ग्रहण पर 12 में से 5 राशियां खासा परेशान रह सकती हैं। पर उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है।

आइए बताते हैं कि किन यह ग्रहण किन राशियों की खुशियों के लिए सफलता लाएगा व किन के लिए असफलता?

वृष राशि: इस राशि वालों के लिए साल 2018 का पहला सूर्यग्रहण खास फायदेमंद नहीं दिख रहा है। उन्हें संपत्ति का नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही वह किसी कानूनी मसले में भी फंस सकते हैं। यह ग्रहण परिवार में सदस्यों के बीच झगड़ा करवाने की संभावना रखता है। पर जल्द ही यह बुरा समय समाप्त भी हो जाएगा।

कर्क राशि: सूर्य ग्रहण के खत्म होने के साथ ही इस राशि के लोगों को कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। दोस्तों और रिश्तेदार से मनमुटाव बढ़ने के पूरे आसार हैं। नौकरी करने वाले लोग परेशान रहेंगे।

सिंह राशि: सूर्य ग्रहण सिंह राशि की कमाई पर ग्रहण लगा सकता है। इससे खर्चे बढ़ेंगे और आमदनी कम हो सकती है। दुर्घटना की भी संभावनाएं हैं। सावधान रहने की जरूरत है। कुछ समय बाद अटके हुआ धन वापस मिल जाएगा।

मकर राशि: सूर्य मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर होने से इस राशि के लोगों का मन विचलित हो सकता है। बेवजह विवाद बढ़ सकते हैं और मानसिक तनाव बनेगा।

धनु राशि: इस राशि के लोगों के लिए यह ग्रहण अच्छा नहीं है। उन्हें किसी से धोखा मिल सकता है। सेहत खराब रहने के आसार भी नजर आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here