Home मध्य प्रदेश MP: मुंगावली-कोलारस में आज शाम थम जायेगा चुनावी शोर…

MP: मुंगावली-कोलारस में आज शाम थम जायेगा चुनावी शोर…

6
0
SHARE
वहीं प्रचार का शोर थमने के बाद राजनीतिक-दलों एवं उम्मीदवारों की रैली, सभाएं आदि नहीं हो सकेंगी। प्रदेश के कोलारस और मुंगावली विधानसभा उप चुनाव के लिये 24 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति के नियत 48 घंटे पहले यानि 22 फरवरी की शाम 5 बजे से पहले बाहरी व्यक्तियों को निर्वाचन क्षेत्र छोड़ने के निर्देश दिये गये हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह ने दोनों जिलों को उक्त निर्देश का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा है।
भारत निर्वाचन आयोग ने शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा उप चुनाव के लिये पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किया है। उत्तर प्रदेश कैडर के वर्ष 1993 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी कल्लुरी एसपी कुमार को दोनों उप निर्वाचन क्षेत्र में पुलिस प्रेक्षक के रूप में तैनात किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here