Home प्रादेशिक वीरभद्र सिंह की मुश्किलें बढीं, ख़ास OSD प्रेम सिंह रघुवंशी बना CBI...

वीरभद्र सिंह की मुश्किलें बढीं, ख़ास OSD प्रेम सिंह रघुवंशी बना CBI गवाह….

25
0
SHARE

कुछ समय पहले CBI ने जाल बिछाकर रिश्वत लेते उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक तिलकराज शर्मा को रंगे हाथ पकड़ा था।

तिलकराज शर्मा ने CBI को बताया था कि दिल्ली में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का केस लड़ रहे वकील को 35 लाख रूपए पहुंचाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात OSD प्रेम सिंह रघुवंशी ने फ़ोन किया था। बाद में दिल्ली स्थित कार्यालय ने बयान जारी कर इस ख़बर का खंडन भी किया था।

प्रेम सिंह रघुवंशी पर CBI उसी समय से नज़र बनाए हुए थी। CBI को पहले ही तिलकराज शर्मा की बातचीत का टेप भी मिल चुका था जिसमें प्रेम सिंह रघुवंशी के शामिल होने की बात साफ़ हो चुकी थी।

सूत्रों के मुताबिक़ प्रेम सिंह रघुवंशी की नियुक्ति के समय भी ख़ासा विवाद हुआ था। प्रेम सिंह रघुवंशी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बाबत हुए सभी लेन-देन का लेखा जोखा रखता है साथ ही मुख्यमंत्री की पत्नी और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह के भी सभी सरकारी और गैरसरकारी लेन देन संभालता है, इसलिए CBI को ये बात पता थी कि प्रेम सिंह रघुवंशी के मुंह खोलने से बहुत सारी सटीक और गुप्त जानकारी मिलेगी।

इसलिए बीते दिनों में प्रेम सिंह रघुवंशी के सभी निजी और सरकारी लेन देन की जानकारी जुटाने पर CBI को ऐसी जानकारियाँ हाथ लगीं जिनसे प्रेम सिंह रघुवंशी को तोड़ना आसान हो गया।
प्रेम सिंह रघुवंशी ने अभी हाल ही में दिल्ली के नोएडा सेक्टर 99 में एक 65 लाख रूपए का फ़्लैट खरीदा है, जिसकी जानकारी CBI को मिल गई। इसी आधार पर प्रेम सिंह रघुवंशी से जब CBI ने अपने तरीके से और सख्ती से पूछताछ की, तो प्रेम सिंह रघुवंशी ने सारा सच CBI को बताने की बात कही।

आखिरकार CBI से प्रेम सिंह रघुवंशी ने अपनी तरह का सौदा किया और इस शर्त पर कि सच बताने पर उसे इस केस से बरी कर दिया जाएगा, प्रेम सिंह रघुवंशी सारा सच बताने के लिए तैयार हो गया है और अब CBI का गवाह बन गया है।

ज़ाहिर सी बात है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की मुश्किलें इससे बहुत ज़्यादा बढ़ जाएंगी क्योंकि सूत्रों के अनुसार OSD प्रेम सिंह रघुवंशी काफ़ी समय से वीरभद्र सिंह के साथ है और उनके सभी निजी और सरकारी पैसों के लेन देन को संभालता है।

सूत्र बताते हैं कि प्रेम सिंह रघुवंशी के पास मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से जुड़ी ऐसी जानकारियाँ हैं जो अगर किसी भी तरह से बाहर आती हैं तो वीरभद्र सिंह के हालात बहुत ज़्यादा खराब हो जाएंगे।
बिन्दुगत रूप में समझते हैं मुख्यमंत्री के OSD प्रेम सिंह रघुवंशी के CBI का गवाह बनने तक की कहानी –

प्रेम सिंह रघुवंशी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के OSD यानि की Officer On Special Duty हैं

प्रेम सिंह रघुवंशी बहुत ख़ास आदमी माने जाते हैं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह के

हिमाचल प्रदेश से दिल्ली तक के कार्यालय का जिम्मा संभालते हैं प्रेम सिंह रघुवंशी

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी तथा पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह का सारा हिसाब किताब संभालते हैं प्रेम सिंह रघुवंशी

उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक तिलकराज शर्मा ने CBI की जाँच में प्रेम सिंह रघुवंशी का नाम लिया था

प्रेम सिंह रघुवंशी ने तिलकराज शर्मा को दिल्ली में वीरभद्र सिंह का केस लड़ रहे वकीलों को 35 लाख रूपए देने के लिए कहा था

CBI तभी से बारीक नज़र प्रेम सिंह रघुवंशी पर बनाए हुए थी
अभी हाल ही में प्रेम सिंह रघुवंशी ने दिल्ली के नोएडा में 65 लाख रूपए का फ़्लैट खरीदा

इसी फ़्लैट के चक्कर में फंस गए प्रेम सिंह रघुवंशी CBI के बिछाए जाल में

कड़ाई से पूछताछ करने पर टूट गए प्रेम सिंह रघुवंशी और कहा कि “मैं सारा सच बताने को तैयार हूँ”

बदले में प्रेम सिंह रघुवंशी ने शर्त रखी है कि उसे इस पूरे मामले से बरी कर दिया जाए तो वो वीरभद्र सिंह के सारे हिसाब बताने को तैयार है

अब इतने सालों से मुख्यमंत्री के ख़ास आदमी रहे प्रेम सिंह रघुवंशी को CBI ने जब तोड़ ही लिया है तो ज़ाहिर सी बात है कि वीरभद्र सिंह की मुश्किलें पहले से कई गुना बढ़ जाएंगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here