Home Bhopal Special उपचुनाव: मुंगावली व कोलारस में दिग्गजों की दांव पर प्रतिष्ठा….

उपचुनाव: मुंगावली व कोलारस में दिग्गजों की दांव पर प्रतिष्ठा….

7
0
SHARE
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने के लिए वेबकास्टिंग समेत सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए हुए हैं। कोलारस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 44 हजार 457 हैं। इसमें महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 13 हजार 753 है, तो पुरूष मतदाताओं की संख्या 1लाख 30 हजार 697 है। इसके अलावा सर्विस वोटरों की संख्या 55 है। कोलारस में कुल 311 पोलिंग बूथ पर मतदान होना है। जिनमें 181 संवेदनशील और 36 अति संवेदनशील पोलिंग बूथ है। तो वही मुंगावली में एक लाख 91 हजार नौ मतदाता वोट डालेंगे. इनमें एक लाख 2 हजार 75 पुरुष, 88 हजार 933 महिला तथा एक थर्ड जेंडर मतदाता है।

कोलारस उपचुनाव में 22 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि मुंगावली में विधायक पद के लिए 13 उम्मीदवारों में मुकाबला हो रहा है। सुरक्षा के लिहाज से कोलारस में 10 कंपनियां अर्धसैनिक बलों की तैनात की गयी है। इसके अलावा 53 मोबाइल पार्टियां मतदान के दौरान विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेंगी। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र में दो हजार के लगभग पुलिस जवान लगाए गए हैं। सितंबर 2017 में मुंगावली विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा का निधन हो गया था। वहीं अक्टूबर 2017 में कोलारस सीट से विधायक रामसिंह का निधन हो गया था। इस कारण उक्त दोनों विधानसभा सीटें रिक्त हो गई थीं। इस चुनाव में जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवार का कार्यकाल महज पांच महीने का होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here