Home Bhopal Special CM चौहान की पत्नी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की घोषणा पर हंगामा...

CM चौहान की पत्नी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की घोषणा पर हंगामा ….

10
0
SHARE

अखिल भारतीय किराड़ क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन रविवार को हुआ। अधिवेशन में मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की घोषणा पर हंगामा हो गया। मुरैना के लोकेंद्र सिंह के समर्थकों ने नारेबाजी कर दी। उन्होंने काले कपड़े हवा में लहराए और साधना सिंह को अध्यक्ष बनाने को गलत ठहराया। इसके बाद शिवराज और साधना मंच से चले गए। इसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए उन्हें खदेड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद शिवराज और साधना मंच पर आईं और विधिवत अध्यक्ष की घोषणा की। अधिवेशन में राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे भी शामिल हुईं। मंच से कहा गया कि यह सबकी सहमति से तय किया गया है।

इस पर मंच के सामने बैठे लोकेंद्र सिंह के समर्थक भड़क गए। वे साधना सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के निर्णय को गलत बता रहे थे। मंच से बार-बार उन्हें समझा जा रहा था, लेकिन वे नारेबाजी करते रहे।  मामला बढ़ता देख साधना सिंह ने मंच से कहा कि वे यहां अध्यक्ष बनने नहीं आई थीं। उन्हें तो यहां आकर सीनियर लोगों ने कहा कि वे अध्यक्ष बनें इसके लिए सब तैयार हैं, तो वे तैयार हुई हैं।

हम यहां अध्यक्ष बनने नहीं आए थे। समाज के सभी वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि इस समय विखंडन से बचाने के लिए जरूरी है कि साधना ही अध्यक्ष बने। सीनियर लोगों की भावना को ख्याल रखते हुए हमने अध्यक्ष के लिए हां की।मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का मुख्य दावेदार था। बाद में सबने साधना सिंह का नाम तय कर दिया। मैं भी सहमत था, लेकिन मेरे समर्थकों की भावना कुछ और ही थी। साधना अध्यक्ष बनने के लिए तैयार नहीं थीं। प्रबुद्ध लोगों ने उन्हें समाज के विकास के लिए तैयार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here