Home राष्ट्रीय विस चुनाव 2018 : नागालैंड और मेघालय में मतदान शुरू, 03 मार्च...

विस चुनाव 2018 : नागालैंड और मेघालय में मतदान शुरू, 03 मार्च को होगा किस्मत का फैसला

5
0
SHARE
नागालैंड के दूरदराज के जिलों में कुछ मतदान केंद्रों पर वोटिंग तीन बजे ही समाप्त हो जाएगी।  बता दें कि दोनों राज्यों में 60-60 सदस्यीय विधानसभा है बावजूद इसके 59-59 सीटों पर ही मतदान होगा। इसकी वजह यह है कि नगालैंड में जहां एक सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो निर्विरोध चुने जा चुके हैं वहीं मेघालय की विलियमनगर सीट पर एनसीपी उम्मीदवार जोनाथन संगमा की हत्या के कारण वहां चुनाव टाल दिया गया है। मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में आज वोटिंग के बाद तीन मार्च को नतीजे आएंगे। असम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में सरकार बनाने की जद्दोजेहद कर रही भाजपा अब नागालैंड और मेघालय में भी सरकार बनाने की कोशिश में है। नागालैंड में 11.91 लाख मतदाता हैं जो 227 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विधानसभा चुनाव को देखते हुए नगालैंड में केंद्रीय सुरक्षा बलों की 281 कंपनियां तैनात की गई हैं। वहीं मेघालय के उग्रवाद प्रभावित पूर्व एवं दक्षिण गारो हिल्स जिलों में केंद्रीय बलों की छह अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात की गई हैं।
मेघालय में असली लड़ाई भाजपा और कांग्रेस में
मेघालय में इस बार मुकाबला भाजपा और सत्तारूढ़ कांग्रेस के बीच है। यहां कांग्रेस 59 सीटों पर जबकि भाजपा 47 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राज्य के 18.4 लाख मतदाता 59 सीटों पर 370 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी एफ. आर. खारकोंगर के मुताबिक, इस बार यहां सबसे ज्यादा 32 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं।
कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र
मेघालय में कांग्रेस ने शनिवार को अपना घोषणापत्र जारी किया और वादा किया कि यदि वह राज्य में पुन: सत्ता में आई तो केंद्र द्वारा घोषित पांच लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा राशि को बढ़ा दिया जाएगा। पार्टी ने प्रचार अभियान खत्म होने से एक दिन पहले 20 पृष्ठ का यह घोषणापत्र जारी किया है। मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 फरवरी को चुनाव होगा और मतगणना तीन मार्च को होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here