Home हिमाचल प्रदेश बजट सत्र से 1 दिन पहले होगी कैबिनेट बैठक, पुलिस और HRTC...

बजट सत्र से 1 दिन पहले होगी कैबिनेट बैठक, पुलिस और HRTC भर्ती पर हो सकता है फैसला….

4
0
SHARE
6 मार्च से बजट सत्र शुरू होगा और 9 मार्च को सीएम जयराम अपनी पहली सरकार का बजट पेश करेंगे। इस से पूर्व शनिवार को कैबिनेट बैठक दोपहर बाद तीन बजे होनी थी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पालमपुर में थे। दो दिन अवकाश होने की वजह से कैबिनेट मंत्री भी शिमला से बाहर थे। इस कारण मीटिंग अब सोमवार को रखी गयी है। पांच मार्च को होने वाली बैठक में पुलिस भर्ती व परिवहन निगम में भर्ती पर कोई फैसला हो सकता है। साथ ही बजट सत्र को लेकर भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई में 5 मार्च की बैठक राज्य सचिवालय में दोपहर बाद तय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here