Home मध्य प्रदेश राज्यपाल द्वारा महिला दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं…

राज्यपाल द्वारा महिला दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं…

6
0
SHARE

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने महिला दिवस पर प्रदेश व देश की महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने अपने संदेश में कहा है कि महिला दिवस महिलाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा है कि महिला सुरक्षा के साथ-साथ उनसे संबंधित कानूनों और सुरक्षा प्रावधानों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना आवश्यक है।

राज्यपाल ने कहा है कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार ने व्यापक और प्रभावी पहल की है। महिलाओं में उद्यमिता और कौशल विकास के नैसर्गिक गुण होते है। उससे महिलाएं सहजता से आर्थिक स्वावलम्बन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकती हैं।

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन ने कहा है कि प्रधानमंत्री जी भी महिलाओं के विकास, सम्मान और उत्थान के प्रति निरंतर प्रयासरत हैं। सबका साथ सबका विकास के तहत प्रधानमंत्री जी हर वर्ग की महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए कदम उठा रहे है। तीन तलाक बिल उसी का एक उदाहरण है।

राज्यपाल ने महिलाओं की सुख समृद्धि और विकास की कामना भी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here