Home हिमाचल प्रदेश नड्डा और अनंत कुमार से मिले विस अध्यक्ष बिंदल…

नड्डा और अनंत कुमार से मिले विस अध्यक्ष बिंदल…

3
0
SHARE

प्रदेश विस अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के साथ संसदीय कार्य मंत्री, अनंत कुमार से मुलाकात की। उनके साथ शिमला के सांसद वीरेंद्र कश्यप तथा मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा भी मौजूद थे।  बिंदल ने संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार को हिमाचली शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने भी अंग वस्त्र तथा माला पहनाकर बिंदल का अभिनंदन किया।

इस दौरान बिंदल ने अनंत कुमार के साथ प्रदेश में ई-विधान प्रणाली की अकादमी बनाए जाने वाले विषय पर चर्चा की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी ई-विधान अकादमी बनाने की वकालत की। अनंत कुमार ने इस कार्य के लिए अन्य राज्यों के लोकसभा एवं राज्यसभा के प्रमुख सदस्यों को विश्वास में लेते हुए कार्य करने पर बल दिया।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पत्रकार सुनील शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि सुनील शर्मा के निधन से पत्रकारिता जगत को क्षति पहुंची है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सुनील शर्मा दो दशक से पत्रकारिता से जुड़े रहे। वहीं, सदर के विधायक सुभाष ठाकुर और भाजपा के राज्य मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने भी सुनील शर्मा ने निधन पर शोक प्रकट किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here