Home हिमाचल प्रदेश महिला सशक्त तो समाज भी सशक्त होगा, धूमल….

महिला सशक्त तो समाज भी सशक्त होगा, धूमल….

6
0
SHARE

समाज में महिलाएं तभी सशक्त होंगी, जब बेटा-बेटी में फैली असमानता दूर होगी। इसके लिए जिला हमीरपुर में लिंगानुपात में सुधार कर महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इसके लिए नारी शक्ति और जिला प्रशासन बधाई का पात्र है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने टौणी देवी में आयोजित खंड स्तरीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही।

जनसमूह को संबोधित करते हुए धूमल ने कहा कि प्रदेश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान की सफलता के लिए महिलाओं की भागीदारी की आवश्यकता है। महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। महिलाओं के कल्याणार्थ के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ लेने के लिए महिलाओं को स्वयं जागरूक होकर आगे आना होगा।

महिला ही समाज की अहम कड़ी है, यदि महिला सशक्त है तो समाज सशक्त है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून बनाया गया है, जिनके प्रति सभी महिलाओं को जागरूक होना चाहिए। इस मौके पर सीडीपीओ कुलदीप चौहान ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथितियों का स्वागत किया और विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here