Home हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री से लेफ्टिनेंट जनरल सुरिन्द्र सिंह की भेंट…..

मुख्यमंत्री से लेफ्टिनेंट जनरल सुरिन्द्र सिंह की भेंट…..

9
0
SHARE
मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर से आज यहां उनके सरकारी आवास ओक ओवर में जनरल ऑफिसर कमाण्डिंग-इन-चीफ मुख्यालय, पश्चिमी कमाण्ड चण्डीगढ़ के अति विशिष्ट सेवा मेडल ले. श्री सुरिन्द्र सिंह ने भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
मुख्यमंत्री ने ले. जनरल से प्रदेश के जनजातीय जिलों की सीमावर्ती सड़कों के सुधार से सम्बन्धित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
ले. जनरल सुरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि मण्डी में शीघ्र ही पूर्व सैनिकों के लिए पैंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने ले. जनरल को स्मृति चिन्ह, शॉल व हिमाचली टोपी भेंट कर सम्मानित किया।
अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती मनीषा नन्दा तथा सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री अक्षय सूद भी इस दौरान मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here