Home मध्य प्रदेश मंत्री श्रीमती माया सिंह ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को वस्तु-स्थिति से अवगत...

मंत्री श्रीमती माया सिंह ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को वस्तु-स्थिति से अवगत कराया…

37
0
SHARE

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुख्यमंत्री निवास में भेंट कर भारत बंद आव्हान के दौरान ग्वालियर और उसके आसपास के क्षेत्र में हुई घटनाओं की वस्तु-स्थिति से अवगत कराया। श्रीमती माया सिंह ने ग्वालियर शहर और उसके आसपास डबरा, भिण्ड, मुरैना क्षेत्र में हुई झड़पों और निर्मित घटनाचक्र के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से बताया।

मंत्री श्रीमती माया सिंह इन शहरों और जिलों के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से लगातार सम्पर्क बनाये हुए हैं। उन्होंने इन शहरों के सभी वर्गों के गणमान्य नागरिकों से सम्पर्क कर क्षेत्र में शांति बनाये रखने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने अंचलवासियों से भी शांति और सदभाव का वातावरण बनाये रखने को कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here