Home Bhopal Special केन्द्र से रबी में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मसूर और सरसों के...

केन्द्र से रबी में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मसूर और सरसों के उपार्जन का अनुमोदन..

12
0
SHARE

10 अप्रैल से शुरू होकर 60 दिन होगी खरीदी

प्रदेश में रबी सीजन 2017-18 में प्राईस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मसूर और सरसों खरीदी के लिये केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय से अनुमोदन प्राप्त हो गया है। अनुमोदन के अनुसार इन दोनों जिंसों की खरीदी का कार्य 10 अप्रैल से शुरू होगा, जो 60 दिन चलेगा।

प्रदेश में केन्द्रीय एSFssजेन्सियों द्वारा अधिकतम सरसों की खरीदी 3 लाख 90 हजार 400 मीट्रिक टन और मसूर की खरीदी एक लाख 36 हजार 808 मीट्रिक टन की जायेगी। प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिये राज्य शासन ने कृषि उपज मण्डी के अलावा खरीदी केन्द्रों पर किसानों की सुविधा के लिये व्यापक व्यवस्था की है।

केन्द्रीय कृषि मंत्रालय ने समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिये नाफेड, भारतीय खाद्य निगम और एस.एफ.ए.सी. को निर्देश जारी किये हैं। प्रमुख सचिव किसान-कल्याण एवं कृषि विकास डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा चना उपार्जन का लक्ष्य एक-दो दिन में जारी हो जाने की संभावना है। राज्य सरकार ने केन्द्र से चना का 21 लाख मीट्रिक टन उपार्जन लक्ष्य दिये जाने की माँग की ह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here