Home हिमाचल प्रदेश चारों लोकसभा सीटें जीतने के लिए: सीएम जयराम ठाकुर…

चारों लोकसभा सीटें जीतने के लिए: सीएम जयराम ठाकुर…

6
0
SHARE

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के अंतिम दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी का 4/4 का लक्ष्य पूरा करने को कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। पिछले लोस चुनाव में भी प्रदेश की चारों सीटें पार्टी ने जीती थीं। इस बार यह जीत रिकार्ड तोड़ मतों से होनी चाहिए। सरकार को केवल मंत्री या विधायक नहीं चलाते, बल्कि सभी कार्यकर्ताओं का भी सहयोग होना चाहिए। अभी समय है और जल्दबाजी में कोई काम नहीं करना चाहिए।

उन्होंने भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली कार्यसमिति बैठक के लिए छोटी काशी मंडी का चयन करने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भी उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी देने पर धन्यवाद किया।कहा कि मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री होने के नाते वर्ष 2018-19 के लिए सरकार का 21वां वार्षिक बजट पेश किया। इसमें 30 नई योजनाएं बनाई गईं। इनके लिए बजट का प्रावधान भी किया गया। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में संगठन और कार्यकर्ताओं का अहम योगदान है।

उन्होंने प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय का मार्गदर्शन के लिए आभार जताया। तीन दिवसीय बैठक की शुरुआत 9 अप्रैल को प्रदेश पदाधिकारियों, कोर ग्रुप और मोर्चों के अध्यक्षों की बैठक के साथ हुई थी। इसका बुधवार को समापन हुआ। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा कर्नाटक चुनाव में व्यस्तता के चलते प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग नहीं ले पाए। प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने मेहनत कर भाजपा की सरकार बनाई है। मंडी जिले को कांग्रेस मुक्त कर दिया है। उन्होंने सरकार के 100 दिन के कार्यकाल की सराहना की।

कहा कि केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति के उत्थान को जो कार्य किए हैं, वे कांग्रेस 60 वर्षों के दौरान नहीं कर पाई है। आज देश के सर्वोच्च पद पर राष्ट्रपति विद्यमान हैं। संविधान निर्माता के नाम पर पंचतीर्थ बनाने का कार्य भाजपा ने ही किया है। भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है।पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि शासन का मुख्य उद्देश्य जनता की भलाई और लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने का होना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार के कार्यों की सराहना की। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर चलकर ही एक सक्षम सरकार दे सकते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि भाजपा ग्राम स्वराज अभियान की शुरुआत 14 अप्रैल से करेगी। यह अभियान 5 मई तक चलेगा। इस दौरान आंबेडकर जयंती, स्वच्छ भारत पर्व, आयुष्मान भारत जैसे अभियान जैसे 8 कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हादसों पर लगाम लगाने के लिए सरकार प्रदेश के निजी स्कूलों में ट्रांसपोर्ट व्यवस्था के लिए जल्द नीति बनाएगी। इसके लिए वीरवार को अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। इस बैठक में निजी स्कूलों में ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को लेकर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री बुधवार को मंडी के भ्यूली में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा के नूरपुर में हुई स्कूल बस दुर्घटना जैसी हृदय विदारक घटना दोबारा न हो, इसके लिए सरकार कड़े कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक हादसे में 23 बच्चों समेत 27 लोगों की मौत हो गई थी। इससे सरकार बेहद आहत है। उन्होंने कहा कि इसमें अनावश्यक राजनीति करने की आवश्यकता नहीं है। सीएम ने कहा कि पोस्टमार्टम सूर्यास्त के बाद नहीं होते हैं। अगले दिन सुबह एक भी क्षण के लिए देरी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि वे जब नूरपुर अस्पताल पहुंचे तो पोस्टमार्टम हुए कुछ ही समय हुआ था।

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनावों की जीत के बाद अब लक्ष्य 2019 के लोकसभा चुनाव हैं। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 4/4 यानी हिमाचल में चार में से चार सीटें लेने का प्रण लिया गया है। हिमाचल के नक्शे को ही भगवा रंग दिया गया है। प्रदेश सरकार ने 100 दिन के कार्यकाल में विकास की नई गाथा लिखी है। पत्रकार वार्ता के दौरान उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here