Home हिमाचल प्रदेश जमकर बरसे बादल, रोहतांग में 10 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी…

जमकर बरसे बादल, रोहतांग में 10 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी…

5
0
SHARE

राजधानी शिमला में सोमवार सुबह जमकर बादल बरसे। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ होते ही तेज धूप खिली। रोहतांग में सोमवार को 10 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 21 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।22 अप्रैल को मौसम साफ रहने के आसार हैं। विश्व विख्यात पर्यटकों की सैरगाह रोहतांग दर्रा पर सोमवार दोपहर बाद अप्रैल माह में एक बार दोबारा ताजा बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद दोपहर बाद रोहतांग दर्रा होकर यातायात बंद कर दिया गया।

सोमवार सुबह 10 बजे तक रोहतांग दर्रा समेत लाहौल घाटी के तमाम इलाकों में मौसम खुशगवार था। एकाएक आसमान में घने बादल छा गए। दोपहर एक बजे से रोहतांग दर्रे पर बर्फबारी शुरू हुई और घाटी के भीतरी भागों में झमाझम बारिश से मौसम ठंडा हो गया है।बर्फबारी से पहले तीन बसों सहित 80 वाहन रोहतांग के आरपार हुए। दोपहर बाद बर्फबारी और खराब मौसम के कारण वाहनों को नहीं भेजा गया। शिमला शहर में भी सुबह के समय मौसम खराब रहा। सुबह 11 बजे तक शहर में बारिश होने का दौर जारी रहा। दोपहर बाद शहर में मौसम साफ हुआ। सोमवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 22.1, ऊना में 34.3, नाहन में 30.0, सोलन-हमीरपुर में 26.0, कांगड़ा में 29.5, बिलासपुर में 29.8, चंबा में 20.8, धर्मशाला में 26.6, सुंदरनगर में 26.5, भुंतर में 21.8, कल्पा में 19.2, केलांग में 13.2 और डलहौजी में 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here